सतयुग एक सोच है: नकारात्मकता पर सम अवस्था और अकारण प्रेम का प्रहार
- महाकाल के जागृत यंत्र: कालनेमी के पार एक आध्यात्मिक युद्ध
- भीतर का रणक्षेत्र: जब अहम हार जाए और केवल गुरु शेष रहे
2. भूमिका (Bhoomika)
3. काव्य
Part 1: कालनेमी का स्वरूप और दुश्चिंतन
एक गहन चिंतन मनन है और शायद अब उसका आख़िरी पड़ाव है...
यूं तो गुरुदेव मां पल पल साथ है महाकाल का स्वरूप ही मानो भीतर की आग है
बस ये चंद लाइन क्यों आई नहीं पता लेकिन ये पता है कि कालनेमी कोई व्यक्ति नहीं
कालनेमी दुश्चिंतन है..दुष्प्रवृत्तियों से भरा हुआ और इस चिंतन को कलयुग में आत्माओं ने इतना बड़ा कर लिया कि कालनेमी का मानो स्वरूप हर चिंतन से मिलने लगा
पल पल उसका स्वरूप गहरा हो रहा और जब कोई सतयुगी चिंतन पूर्ण श्रद्धा विश्वास से गहराई से करता है या जहां होने लगता है वहां ये कालनेमी attack करता है....क्योंकि उसका तो बनता हुआ स्वरूप त्राहि त्राहि करने लगता है
Part 2: महाकाल का सान्निध्य और सम अवस्था
लेकिन इस बार उसका पाला महाकाल और महाकाली से हुआ है और उनकी दूत से हुआ है वो हमें यूं हरा नहीं सकता
कारण हम हार जीत से परे है यहां जिसने अपना अहम अपने गुरु के आगे हार लिया उसे फिर बाकी किसी हार जीत की परवाह नहीं होती ये तय रहा
तो प्यारे कालनेमी भइया आपको 4 दिन हो गए है अब तक तो आप घटते घटते...तनिक से रह गए होंगे
लेकिन आपका बल नहीं गया नमन है आपके बल को
लेकिन हम एक एक हजार के बराबर तो है यहां आपके वार पर क्रिया प्रतिक्रिया ना देना ही आपकी सबसे बड़ी हार यहां ये तो हमने महसूस किया
इसी को कहते है सम अवस्था
Part 3: प्रेम की ऊर्जा और गुरु-समर्पण
और इस सम अवस्था से भी दिव्य है प्रेम ऐसा कहते है मेरे कृष्ण सखा
और आपको पता प्रेम तो यहां हो गया(गुरु कृपा से गुरु से - जो गुरुर मिटा देता सदा )
और ऐसा हुआ कि किसी की कल्पना में ऐसा प्रेम यहां इस धरा पर नहीं होगा - (सभी अपने इष्ट गुरु के प्रति इस भावना धारणा को पूरी श्रद्धा से जी सकते हैं)
तो आप कीजिए जो करना थक जाएं तो बतायें आपको प्रेम की ऊर्जा से बनी चाय पिला देंगे
लेकिन आपके आगे घुटने नहीं टेक पाएंगे क्योंकि हम तो अपने गुरु के आगे सर्वस्व अर्पण कर चुके है
ये हो चुका है और हमारा महाकाल ये make sure करेगा कर रहा कि इस देह रूप यंत्र से जो भी होगा वो वही होगा जो महाकाल की युग-निर्माण योजना के लिए आवश्यक सदा
राधे राधे शारदे जगज्जननी जगदंबा
Part 4: कालनेमी की हँसी और महाकाल की हुंकार
कालनेमी जोर से हंसा ऐसा हमे लगा
लेकिन ये वही हंसी है जो किसी बलात्कारी की बलात्कार के बाद निकलती है, किसी खुराफाती की अनुचित कर्म करके निकलती है, किसी आतंकवादी की दहशत फैला कर निकलती है, किसी वासना ग्रस्त की डबल मीनिंग छिछोरी बातें करने के बाद बाहर आती है,किसी राजनेता की देश को लूटकर बाहर आती है, किसी कलाकार की कला को कलंकित करके बाहर आती है
इस हंसी को महाकाल अपनी एक हुंकार में तहस नहस करेगा और कर रहा
सतयुग की आवाज अब जागृत है हर पल यहां क्योंकि सतयुग एक सोच है और पल पल उस सोच का विस्तार हो रहा
Part 5: युग-निर्माण और जागृत आत्माएँ
जय महाकाल
जय भारत माता
ये मात्र नारे नहीं यहां ये आत्मा की वो हुंकार है जो ब्रह्मांड हिला रही है इसी पल यहां
जागृत आत्माओं को महाकाल चैन से सोने नहीं देगा और उनके भीतर का अहम वहम सब स्वयं महाकाल को अर्पित यहां
सब महाकाल के यंत्र जागृत हो रहे है इसी पल से यहां इसी एक ऊर्जा से ब्रह्मांड विस्तार ले रहा
राधे राधे शारदे जगज्जननी जगदंबा
2.08 PM 22 June 2026
4. आध्यात्मिक चिंतन बिंदु
- 'कालनेमी' कोई भौतिक शरीर या व्यक्ति नहीं है, बल्कि यह वह दूषित चिंतन (दुश्चिंतन) और दुष्प्रवृत्तियाँ हैं जो कलयुग में हर ओर फैली हुई हैं।
- जब भी कोई साधक श्रद्धा और विश्वास के साथ 'सतयुगी चिंतन' करता है, तो घबराया हुआ कालनेमी उस पर प्रहार करने का प्रयास अवश्य करता है।
- नकारात्मकता या दुश्चिंतन के प्रहार पर 'क्रिया-प्रतिक्रिया' न देना (No Reaction) ही विरोधी की सबसे बड़ी हार है; इसे ही अध्यात्म में 'सम अवस्था' कहा गया है।
- जिसने अपने गुरु के आगे अपना 'अहम' (Ego) हार दिया, वह संसार की हर हार-जीत से हमेशा के लिए मुक्त हो जाता है।
- सम अवस्था से भी बड़ी शक्ति 'अकारण प्रेम' है, जो किसी भी नकारात्मक ऊर्जा को शांत करने और पूर्ण समर्पण की ओर ले जाने का सामर्थ्य रखती है।
- 'सतयुग' कोई कालखंड नहीं, बल्कि 'एक सोच' है; और महाकाल अपनी जागृत आत्माओं (यंत्रों) के माध्यम से इसी पल इस ब्रह्मांड में उस सोच का विस्तार कर रहे हैं।
5. समापन
महाकाल और कालनेमी का यह युद्ध बाहर के किसी रणक्षेत्र में नहीं, बल्कि हमारे ही भीतर चल रहा है। जब संसार की नकारात्मकता, वासना और बुराइयाँ अपनी चरम हँसी हँसने का प्रयास करती हैं, तब महाकाल की एक हुंकार उस अंधकार को तहस-नहस कर देती है। यह काव्य हमें आश्वस्त करता है कि जो भी आत्मा स्वयं को गुरु और महाकाल के प्रति समर्पित कर चुकी है, उसे किसी प्रहार से घबराने की आवश्यकता नहीं है।
यह समय सोने का नहीं, बल्कि जागृत होकर युग-निर्माण के लिए 'यंत्र' बनने का है। जब हम अपने भीतर के अहम को मिटाकर 'सम अवस्था' और 'प्रेम' में स्थित हो जाते हैं, तो हमारा पूरा अस्तित्व उसी 'सतयुगी सोच' का विस्तार बन जाता है। आइए, महाकाल की इस हुंकार को सुनें और अपने भीतर के कालनेमी को उस ईश्वरीय प्रेम से परास्त करें।
6. चिंतन बिन्दु
- "कालनेमी कोई व्यक्ति नहीं... कालनेमी दुश्चिंतन है..दुष्प्रवृत्तियों से भरा हुआ।"
- "आपके वार पर क्रिया प्रतिक्रिया ना देना ही आपकी सबसे बड़ी हार यहां।"
- "जिसने अपना अहम अपने गुरु के आगे हार लिया... उसे फिर बाकी किसी हार जीत की परवाह नहीं होती।"
- "सतयुग की आवाज अब जागृत है हर पल यहां... क्योंकि सतयुग एक सोच है।"
- "जागृत आत्माओं को महाकाल चैन से सोने नहीं देगा।"
- "सब महाकाल के यंत्र जागृत हो रहे है इसी पल से यहां... इसी एक ऊर्जा से ब्रह्मांड विस्तार ले रहा।"

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें