वर्तमान की साधना: नादयोग, स्थिरता और महाकाल
- जब कुछ न होने में ही सब कुछ हो: एक शून्य की यात्रा
- देह से परे की शांति: शांतिकुंज, नादयोग और शून्य की अवस्था
2. भूमिका (Bhoomika)
अध्यात्म में 'शून्य' को अक्सर खालीपन मान लिया जाता है, लेकिन वास्तविकता इससे कहीं अलग है। जिस क्षण हमारा अंतःकरण विचारों की उठा-पटक से मुक्त होकर पूरी तरह वर्तमान में ठहर जाता है, वहीं से सच्चे 'शून्य' का जन्म होता है। यह एक ऐसी अवस्था है जो बाहर से भले ही खाली दिखाई दे, परंतु भीतर से वह पूरे ब्रह्मांड के आनंद और पूर्णता से भरी होती है।
यह काव्य नादयोग, शांतिकुंज की दिव्य ऊर्जा और गुरु-चेतना के बीच बहते हुए उसी 'शून्य' के जीवंत अहसास से उपजा है। यह उस मनःस्थिति का सीधा प्रसारण है जहाँ देह में हलचल, नींद या दर्द तो महसूस होता है, लेकिन चेतना पर उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता। कोई प्रतिक्रिया नहीं जन्म लेती। जो है, बस है—यही सहजता इस रचना का मूल प्राण है।
यहाँ आकर भविष्य की चिंता और अतीत का बोझ दोनों विलीन हो जाते हैं। महाकाल, जो काल का भी काल है, हमें यही सिखाता है कि हमें कहीं पहुँचना नहीं है, बल्कि 'इस पल' में बह जाना है। यह काव्य हमें याद दिलाता है कि परमात्मा को ढूँढने की आवश्यकता नहीं है; वह तो 'इसी पल' में पूर्ण रूप से उपस्थित है।
3. काव्य
Part 1: नादयोग और शून्य का अहसास
नादयोग का समय
आदिशक्ति की गोद
समूह का संग
प्रेम का रंग
शांतिकुंज की दिव्य ऊर्जा
ऋषियों का चिंतन
गुरुदेव-माँ का संरक्षण
राधा नाम से भरा अंतःकरण
और प्रेम से गायत्री मंत्र जपता देह रूप यंत्र
इससे दिव्य और खूबसूरत क्या हो सकता है समीकरण?
होंगी, बहुत होंगी।
लेकिन ये वाला पल...
इस पल को बहने दो बस...
और ये पल तुम्हें तुम्हारे होने के अहसास को बहा ले जाएगा,
और फिर एक शून्य रह जाएगा।
रहेगा नहीं, लेकिन महसूस होगा कुछ ऐसा ही...
क्योंकि जब कुछ महसूस ना हो, उसी को शून्य कहते हैं।
ये शुष्क नहीं है...
ये शून्य है... ध्यान से देखो, बाहर से ओवल-सा होता है... और इसके भीतर सारे ब्रह्मांड का आनंद भरा होता है।
Part 2: देह की अवस्था और निर्विकार चेतना
देह बाहर से जैसी भी हो,
भीतर बस गुरु का प्राण भरा होता है।
तब शायद ये शून्य प्रकट होता है।
शायद इसलिए,
ही इस पल ये काव्य है।
आँख खुली है-
नादयोग का अमृत कान ग्रहण कर रहे हैं
स्वतः ही...कर रहे हैं
लेकिन फिर भी लग रहा है, कि कुछ नहीं हो रहा।
और 'कुछ नहीं हो रहा' का भी आभास नहीं।
बस शब्द में सीमित करो,
तो लिखने के लिए यही...
इस पल जीभ पर एक हलचल हुई,
मानो कोई करेंट।
लेकिन हुई तो हुई।
चेतना ने देखा या महसूस किया, नहीं पता।
लेकिन पता चला, हुई।
पर उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
शांति, स्थिरता या शून्य जो भी कहो, बना रहा।
पता नहीं समझना क्या है यहाँ।
Part 3: सहजता और महाकाल का स्वरूप
पर हर बार समझना आवश्यक नहीं होता,
बस बहना... जीना सहज...
कोई क्रिया-प्रतिक्रिया नहीं,
आई ही नहीं...
आए और रोकी, तो शून्य नहीं।
जो है, बस है।
यही एक पल है और बस है।
और यही एक पल पूर्ण है, तो बस है।
यही एक पल परमात्मा है, तो बस है।
क्योंकि परमात्मा को ढूँढना नहीं,
वो तो है सदा ही।
मैं समय हूँ...
ये सबने सुना है...
महाकाल... अर्थात काल का भी काल।
मतलब समय से परे,
समय का भी समय।
बाकी तो समय कुछ है ही नहीं।
लेकिन ना होकर भी सब कुछ है।
पल-दो-पल की ज़िंदगी,
हर घड़ी को जीकर जी।
उठा-पटक किस बात की?
इस पल फिर कुछ हलचल पीछे गर्दन के नीचे हुई,
Part 4: हरि-सिमरन और चिंतामुक्ति
नींद आने लगी।
लेकिन हुई तो हुई।
नींद आई तो सो जाओ।
जो है सो है।
कहते हैं ना, समय बदलने में देर नहीं लगती,
क्योंकि पल के भी हर पल में समय बदल रहा है यहाँ।
इसलिए हर पल बस सिमरन हरि का।
बाकी सब फिर हरि करेगा।
इस पल भी तो कर रहा।
नादयोग, काव्य, नींद, हलचल, तलवे का दर्द... सब है, लेकिन होकर भी कुछ नहीं है।
और जहाँ कुछ नहीं, वहाँ भी बस वही।
इसलिए फ़िक्र मत करो आने वाले कल की या अगले पल की।
इस पल को जी लो अभी के अभी।
जैसे है वैसे बहने दो,
और हरि नाम जप संकीर्तन करो।
बाकी सब स्वयं होगा।
बस विश्वास करो।
यही तो गायत्री की महिमा सदा।
Part 5: आदिशक्ति की कृपा और वर्तमान का आनंद
गायत्री के कई परिणाम होंगे यहाँ,
क्योंकि अनंत है वो आदिशक्ति माँ।
लेकिन एक परिणाम ये प्रेम से भरी स्थिरता भी सदा।
बाकी तो बस राधे-राधे, शारदे, जगज्जननी, जगदम्बा।
सभी अपना ध्यान रखना,
और नियमित गायत्री जपना।
ये वाला पल बस इतना ही कहता यहाँ,
आगे का सोचना क्या?
ये वाला पल जी लो।
इसी पल से हर पल बनेगा सदा।
राधे-राधे, शारदे, जगज्जननी, जगदम्बा।
7:20 PM 19 June 2026
4. आध्यात्मिक चिंतन बिंदु
- 'शून्य' कोई शुष्क या खालीपन की अवस्था नहीं है, बल्कि यह वह स्थिति है जहाँ बाहर के अभाव के बावजूद भीतर ब्रह्मांड का आनंद भरा होता है।
- जब देह पर होने वाली हलचल (दर्द, नींद या कोई संवेदन) चेतना में कोई प्रतिक्रिया (Reaction) उत्पन्न न करे, वही सच्ची स्थिरता है।
- ईश्वर को ढूँढने की आवश्यकता नहीं है; वह पूर्ण रूप से 'इसी एक पल' में उपस्थित है। इस वर्तमान पल को जीना ही परमात्मा को जीना है।
- महाकाल, जो समय के भी पार है, यह सिखाता है कि भविष्य की चिंता और व्यर्थ की उठा-पटक से मुक्त होकर हरि के सिमरन में स्वयं को छोड़ देना चाहिए।
- जो है, बस है—सहज स्वीकार और बिना प्रतिक्रिया के बहना ही सबसे बड़ी आध्यात्मिक साधना है।
- गायत्री मंत्र और आदिशक्ति की उपासना अनंत परिणाम देती है, जिसमें से एक प्रमुख परिणाम 'प्रेम से भरी अथाह स्थिरता' है।
5. समापन
मनुष्य का स्वभाव हमेशा आने वाले कल की योजनाओं या बीते कल की स्मृतियों में उलझे रहने का होता है। परंतु इस काव्य की गहराइयों से जो 'शून्य' प्रकट हुआ है, वह हमें याद दिलाता है कि जीवन केवल और केवल इसी 'एक पल' में धड़क रहा है। जब हम वर्तमान को उसकी पूर्णता में स्वीकार कर लेते हैं—चाहे देह में दर्द हो या नींद—तो हर संघर्ष समाप्त हो जाता है और भीतर केवल 'हरि' ही शेष रह जाते हैं।
यदि इन शब्दों को पढ़ते हुए आप स्वयं के भीतर एक शांति या ठहराव महसूस कर रहे हैं, तो उसे पकड़ने का प्रयास मत कीजिए। बस उसे बहने दीजिए। नादयोग और गुरु-चेतना की ये तरंगें हमें यही संदेश दे रही हैं कि आगे का सोचना छोड़कर, बस 'इस पल' को जी लीजिए, क्योंकि इसी पल से ही हमारे अनंत की यात्रा तय होनी है।
6. चिंतन बिन्दु
- "क्योंकि जब कुछ महसूस ना हो, उसी को शून्य कहते हैं..."
- "ये शुष्क नहीं है... बाहर से ओवल-सा होता है... और इसके भीतर सारे ब्रह्मांड का आनंद भरा होता है।"
- "कोई क्रिया-प्रतिक्रिया नहीं... आए और रोकी, तो शून्य नहीं।"
- "यही एक पल परमात्मा है, तो बस है... क्योंकि इस परमात्मा को ढूँढना नहीं, वो तो है सदा ही।"
- "इस पल को जी लो अभी के अभी... जैसे है वैसे बहने दो।"
- "ये वाला पल बस इतना ही कहता यहाँ, आगे का सोचना क्या?"

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें