मंगलवार, 31 मार्च 2026

“जहाँ पूर्ण विश्वास है, वहाँ गुरु स्वयं संबल बन जाते हैं…प्रेम, समर्पण और आत्मिक विश्वास की गहराई का काव्य ”

गुरु कृपा का रहस्य: अटूट विश्वास, समर्पण और प्रेम की दिव्य अनुभूति 


भूमिका (Bhoomika) 

यह काव्य गुरु के प्रति अटूट विश्वास, समर्पण और प्रेम की गहन अनुभूति को प्रकट करता है।
इसमें एक शिष्य के हृदय की वह अवस्था झलकती है, जहाँ माँग समाप्त हो जाती है और केवल समर्पण रह जाता है।
गुरुदेव के प्रति श्रद्धा, उनके द्वारा किए जा रहे सूक्ष्म संरक्षण और आत्मिक मार्गदर्शन का भाव इसमें अत्यंत सुंदर रूप से व्यक्त हुआ है।
यह काव्य हमें सिखाता है कि गुरु का साथ ही सबसे बड़ा संबल है।


काव्य (Kavya)

गुरु कल्याणकारी होता है सदा,
उसमें भी जो गुरु मुझे मिला,
वो अनंत और अथाह प्रेम का सागर है सदा।
और हर दृष्टि में उसकी मेरा मंगल छुपा हुआ।

इसलिए गुरुदेव से कुछ कहने का मन ही नहीं करता,
बस उनकी गोदी में सिर रखकर
उनके दुलार के लिए मन मचलता।

ना अनुदान की चाह,
न वरदान की भावना यहाँ,
और यही उनकी सबसे बड़ी कृपा।

विकार बहुत होंगे देह में अभी,
लेकिन उन्होंने मुझे जैसे हूँ वैसे स्वीकार किया,
और दोष-परिमार्जन भी करते हैं सदा।

नित आत्मिक प्रगति के नए रास्ते देते हैं,
विष मेरे हिस्से का सारा ग्रहण कर लेते हैं।
प्रारब्ध भी बस पल्ला छूकर निकल लेते हैं।

उनकी व्यथा-वेदना से अनजान हम सर्वथा,
और हमें कोई वेदना हो—ये वो सह नहीं सकते।
ये तो अटल, अचल विश्वास है आत्मा का,
ये भी उन्हीं का रोपा हुआ यहाँ।

ऐसे में हर हृदय को कोई तकलीफ अनुभव हो रही है,
तो मतलब यही एक रास्ता है कल्याण का।
और जितनी तकलीफ मेरे अहम को अनुभव हो रही है,
वो उस तकलीफ का 2 प्रतिशत भी नहीं होगा
जो मेरे हिस्से, मेरे किसी अनजान कर्मफल अनुसार लिखी थी...
ये भी ध्रुव सत्य है।

क्यों, सही कहा ना केशवा?
कान्हा बोला—एकदम सही, कृष्णप्रिया।
गुरु पर ये विश्वास ही तेरा संबल बनेगा।
तू इस विश्वास पर सदा विश्वास करना।

और यूँ तो देखा जाए तो कोई दैहिक दर्द तो है नहीं...
जो सांसारिक सुख-दुख से हो जन्मा।
ये तो बस अवस्था है एक,
जहाँ प्रेमी हृदय यूँ तड़प जाता।

और फिर ये तड़पन भी तो मेरी नहीं, सखा,
ना मैं ये तड़पन यहाँ...

आगे हमने मोहन से कहा—
सोचती हूँ, मेरी राधा जी इस देह के प्रारब्ध उठा रही हैं क्या?
सत्य तो बस तुम्हें या गुरुदेव को पता,
क्योंकि उनकी योजना बस वही जानते हैं, सखा।

हमें तो तुम युगदृष्टा की कठपुतली बना दो,
यूं तो ये चाहा नहीं,
लेकिन हो भी तो—स्वीकार करो।

तुम्हारे चरणों में रख दी ये हृदय अवस्था,
जैसे और जो चाहे करो व्यवस्था।

शक्ति भी नहीं माँगने वाले अब,
क्योंकि तुम तो संग हो सदा।
और गुरु से जन्म लेता हर भाव यहाँ,
या कहो—माँ ही भाव बनकर चेतना में बहती है सदा..

लेकिन लक्ष्य से भटकेंगे नहीं—ये तय है यहाँ।
और लक्ष्य तो स्पष्ट है इस संतान का।
जीवन और प्राण जिस ऊर्जा से चलता,
वो है और रहेगी सदा।

राधे राधे, शारदे, जगतजननी, जगदंबा।

7:10 PM
31 March 2026


संक्षिप्त सारांश

यह काव्य गुरु के प्रति पूर्ण समर्पण और विश्वास की भावना को दर्शाता है।
यह बताता है कि सच्चे शिष्य को कुछ माँगने की आवश्यकता नहीं होती—गुरु स्वयं उसका कल्याण करते हैं।
गुरु हमारे कष्टों को कम करते हैं और आत्मिक प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाते हैं।
यह काव्य शरणागति और विश्वास की गहराई को अनुभव कराने वाला है।


आध्यात्मिक चिंतन बिंदु

  • सच्चा गुरु शिष्य का कल्याण हर परिस्थिति में करता है

  • गुरु पर अटूट विश्वास ही सबसे बड़ा संबल है

  • समर्पण में ही शांति और आत्मिक प्रगति छिपी है

  • कष्ट भी आत्मिक विकास का एक माध्यम हैं

  • शिष्य को माँगने से अधिक स्वीकार करना सीखना चाहिए

  • गुरु ही जीवन की दिशा और ऊर्जा का स्रोत हैं


समापन

यह काव्य हमें सिखाता है कि जब गुरु पर पूर्ण विश्वास होता है, तब जीवन सरल हो जाता है।
शिष्य केवल समर्पण करता है और गुरु स्वयं उसके मार्ग का निर्माण करते हैं।
यही सच्ची भक्ति और शरणागति का मार्ग है।
और यही आत्मा की सबसे बड़ी शक्ति है।





Vangmay AWGP - युगनिर्माण परिवार का भाव: आत्मनिर्माण, प्रेम और सामूहिक साधना की यात्रा

गुरु परिवार की एकता: प्रेम, समर्पण और आत्मनिर्माण का दिव्य संदेश

भूमिका (Bhoomika) 

यह काव्य गुरु परिवार के सामूहिक भाव, प्रेम और आत्मनिर्माण की यात्रा को अत्यंत सरल और हृदयस्पर्शी रूप में प्रस्तुत करता है।
इसमें न केवल व्यक्तिगत साधना, बल्कि समूह की शक्ति, सहयोग और समर्पण का महत्व उजागर होता है।
गुरुदेव-माँ के प्रति कृतज्ञता, विनम्रता और सेवा भाव इस काव्य की आत्मा है।
यह हमें सिखाता है कि युगनिर्माण केवल कार्य नहीं, बल्कि एक सामूहिक साधना है।


काव्य (Kavya)

गुरु परिवार के हम सब बच्चे हैं,
गायत्री माता के चरणों का ध्यान करते हैं।
यज्ञ पिता का मान करते हैं।
युगनिर्माण परिवार, गायत्री परिवार का हिस्सा है—ये अहसास करते हैं।
गुरुदेव माँ के दिव्य, दैवीय, अनंत प्रेम को महसूस करते हैं,
और इसलिए इस वाङ्मय परिवार में आकर मिले हैं।

उद्देश्य बस एक—आत्मनिर्माण और गुरु का काम।
जो भी योग्यता, प्रतिभा भीतर छुपी पड़ी है,
उसको उभारना, निखारना
और गुरु को अर्पित, समर्पित करने का अभ्यास-प्रयास।

जहाँ कुछ नहीं आता था,
वहाँ भी गुरुदेव माँ के प्रति प्रेम-समर्पण के लिए सीखने की चाह।
और जाने कितना कुछ सीख भी लिया।

लेकिन बात केवल Technically सीखने की नहीं है यहाँ,
आत्मनिर्माण के आधार पर भी जाने कितना कुछ सीख रहे हैं।

अगर हम समूह की शक्ति से जुड़कर चल रहे हैं
और नहीं एकाकी अपनी यात्रा कर रहे हैं,
तो निश्चित पल-पल हम बदल रहे हैं।
कुछ तो आत्मनिर्माण हर दिन अपना कर रहे हैं।

जहाँ इतने सारे साथी हों,
अलग-अलग देश, प्रांत, बोली, भाषा के,
अलग-अलग गुण, कर्म, स्वभाव के,
वहाँ प्रेम-रूप अमृत-कलश को संभालकर रखना—
क्योंकि यही तो इस प्रोजेक्ट की नींव है, इस बात का ध्यान रखना।

ना कोई किसी से किसी की बुराई करता,
ना कोई किसी की बुराई सुनता।
सब अपनी-अपनी कॉपी की जाँच करते
और बेहतर क्या, कैसे कर सकते—इस पर विचार करते।

कितना कुछ ऊपर-नीचे हो जाता है,
लेकिन मन नहीं किसी का घबराता है।
सहज प्रेम से हर समस्या का चिंतन करके
समाधान की ओर हर कोई पग बढ़ाता है।

दोष-दृष्टि से मुक्त होकर चलने का प्रयास करते,
हम हैं युगनिर्माण परिवार—इसका मान करते हैं।

इतने सारे बर्तन एक साथ होकर भी नहीं बजते हैं।
उतार-चढ़ाव सबके अंदर चलते हैं,
लेकिन फिर भी प्रेम, क्षमा, कृतज्ञता का आधार लेकर
सब अगला पग रखते हैं।

धारणा से मुक्त होकर परिस्थिति समझने का प्रयास करते हैं।
बहुत कुछ सिखा रहे हैं गुरुदेव माँ..

आप सबके साथ के लिए आप सबको दोनों हाथ जोड़कर आभार हम करते हैं।
कहीं हमसे कोई भूल-चूक जाने-अनजाने हो जाए,
तो आप सब माफ कर देना।

कई बार सब कुछ सही करते हुए भी
आवरण से सब सही नहीं हो पाता।
नियत साफ होते हुए भी संदेश सही से नहीं जाता।

आप सब हैं तो ये प्रोजेक्ट है।
एक-एक के सहयोग को याद रखेगी माँ धरा,
क्योंकि ये काम भले ही एक बार का,
लेकिन इसका परिणाम दूरगामी होगा—ये तय है यहाँ।

महाकाल की युगनिर्माण योजना का ये बीज
निश्चित वटवृक्ष बनेगा।

हम सब बस युगनिर्माण की मशाल में हाथ लगाए रखें—
यही है युगऋषि की चाह।

वंदे वेद मातरम्,
वेद देव मातरम्,
वंदे विश्व मातरम्—
यही नारा रहा है अपना सदा।

तो सभी से अनुरोध—अपने हृदय एकदम साफ रखिए।
कहीं कुछ हो जाए मनमुटाव, तो प्रेम से समझिए।

कार्मिक भी अपना है और सीखना भी हमें है—
ये ध्यान रखिए।
दोष-दृष्टि से बचिए।

किसी को बदलने से कुछ नहीं बदलेगा,
अपने को बदलने का बस प्रयास करिए।

बाकी हर परिस्थिति गुरुदेव माँ से होकर आई है—
ये विश्वास करिए।

हृदय-कलश को प्रेम से भरकर
बस सदा साथ चलिए।

8:15 AM
1 April 2026


संक्षिप्त सारांश

यह काव्य गुरु परिवार की एकता, प्रेम और सामूहिक साधना का संदेश देता है।
यह सिखाता है कि आत्मनिर्माण के साथ-साथ समूह में चलना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
दोष-दृष्टि से मुक्त होकर, प्रेम और कृतज्ञता के साथ आगे बढ़ना ही युगनिर्माण का मार्ग है।
यह काव्य हमें अपने भीतर परिवर्तन लाने और सामूहिक शक्ति को अपनाने की प्रेरणा देता है।


आध्यात्मिक चिंतन बिंदु

  • आत्मनिर्माण और युगनिर्माण एक-दूसरे के पूरक हैं

  • समूह की शक्ति व्यक्तिगत साधना को और प्रभावी बनाती है

  • दोष-दृष्टि छोड़कर प्रेम-दृष्टि अपनाना आवश्यक है

  • स्वयं को बदलना ही वास्तविक परिवर्तन का मार्ग है

  • कृतज्ञता और क्षमा समूह को मजबूत बनाते हैं

  • हर परिस्थिति को गुरुकृपा मानकर स्वीकार करना चाहिए


समापन

यह काव्य हमें याद दिलाता है कि हम अकेले नहीं, बल्कि एक दिव्य परिवार का हिस्सा हैं।
प्रेम, सहयोग और समर्पण के साथ चलकर ही युगनिर्माण संभव है।
जब हम स्वयं को बदलते हैं, तभी संसार बदलने की दिशा में कदम बढ़ता है।
और यही गुरु की सच्ची इच्छा है।





मंगलवार, 24 मार्च 2026

राधा नाम जप से चेतना जागरण: महाकाल का संदेश और युगधर्म का दिव्य आवाहन - नवरात्रि 12 घंटे का अखंड राधा नाम जप - समूह शक्ति

महाकाल की पुकार: राधा नाम जप से जाग्रत चेतना और युगनिर्माण का दिव्य आह्वान

काव्य (Kavya)

राधा नाम का अखंड जप चल रहा है,
ऐसा लग रहा है मानो सब कुछ बदल रहा है।
ये बदलाव बाहर है या नहीं,
लेकिन भीतर मानो महाकाल आमूलचूल परिवर्तन कर रहा है।

हर अंतःकरण जो इस जप में स्थूल, सूक्ष्म, कारण, भाव, विचार से लगा है,
मानो उसे प्रेम से प्रेम का संरक्षण मिल रहा है।
एक ऐसा दैवीय प्रेम,
जो सदा साथ रहेगा,
क्योंकि ये प्रेम आत्मा का प्रकाश बनकर भीतर-बाहर स्थान ग्रहण कर रहा है।

यूं तो आत्मा स्वयं प्रकाशित है,
लेकिन ये अखंड जप,
मानो सबकी चेतना में उस सुप्त प्रेम को जगा रहा है,
जो परमपूज्य गुरुदेव के युगनिर्माण का आधार रहा है।

ये प्रेम साधारण नहीं,
ये गायत्री माँ की गोद से होकर राधा नाम से भीतर-बाहर के ब्रह्मांड को भरता हुआ,
मानो हर ओर कृष्ण का जागरण कर रहा है।

आदिगुरु और जगतगुरु का स्नेह-आशीष हर ओर बरस रहा है।

गुरुदेव कहते रहे—
हमारे भीतर इतना प्रेम अमृत है,
जैसे गौ माता के थनों में भरा रहता है।
और गौमाता जब तक बछड़े को पिला नहीं लेती,
रंभाती रहती है, संतान को पुकार लगाती रहती है।
लेकिन फिर भी वो दूध बस बछड़े को पिलाती है,
किसी कुत्ते को थन से मुँह नहीं लगाने देती।
इसका ये अर्थ नहीं कि वो इस योनि से प्रेम नहीं करती,
लेकिन माँ समझती है
कि इस योनि को ये दूध पचेगा नहीं,
इसमें भी वो मंगल ही सोचती है उस कुत्ते का सदा ही।

ऐसे ही गुरुदेव माँ,
जाग्रत जीवंत आत्माओं का आवाहन करते हैं सदा,
क्योंकि उनमें उन्हें अपना बछड़ा दिखाई पड़ता,
जो सहज इस अमृत का पान भी कर सकते हैं, पचा भी सकते हैं
और दूध का कर्ज अदा भी कर सकते हैं..

लेकिन यहाँ नर-पशुओं की बात गुरुदेव नहीं करते,
वो जो मानव देह में तो हैं,
लेकिन मानवता भूल गए हैं।
मोह, आसक्ति, स्वार्थ रूपी पिशाच उन्हें घेरे हुए हैं,
और वो उस पिशाच प्रवृत्ति को स्वीकार कर चुके हैं।
उससे बाहर ही नहीं आने की चाह रखते हैं।
अपना-पराया सोचकर लड़ते-मरते हैं।

उनसे तो बस महाकाल इतना ही कह सकते हैं—
कि जाग जाओ,
नया युग आ रहा है,
सवेरा होने को है,
संधिबेला का समय है।
ऐसे में ये नर-पिशाच बनकर रहना उचित नहीं है।
आत्मजागृति ही एक मात्र मानव देह का लक्ष्य और उद्देश्य है,
तो इस दिशा में कदम बढ़ाओ।
ये महाकाल सदा तुम्हारे संग है।

रोज स्वाध्याय करो, साधना-उपासना में समय दो,
माँ गायत्री की गोदी में बैठकर अमृतपान करो।
दूसरे क्या करते हैं इस सोच से मुक्त होकर
अपने मानव होने को सार्थक करो।

पर जो जाग चुके हैं...
उनसे महाकाल पुकार करते हैं,
आव्हान करते हैं,
कहते हैं—
ये एक जीवन मेरे नाम करो।
अब तुम बस युगधर्म के लिए जियो
और युगधर्म का विस्तार करो।
ये समय दोबारा नहीं मिलेगा,
जब प्रज्ञावतार तुम्हारे भीतर से प्रकट होने की संभावना रखता है..

मेरे बच्चों, आओ,
युगसंधि की इस वेला में,
पूर्ण समर्पण से चलने का अभ्यास-प्रयास करो।
विलय और विसर्जन की ऊर्जा के भाव रखो।
तुम्हारा गुरु अनंत जन्म से तुम्हारे साथ है
और आगे अनंत जन्म तक साथ होगा सदा।

तुम अपनी माताजी के वात्सल्य पर विश्वास करो,
उनके प्रेम का पल-पल अहसास करो।
तुम शूरवीर हो, साहसी हो,
संघर्ष को सहज अंगीकार करो।
संघर्ष से तुम मत डरो।

महाकाल अपनी चाल से चल रहा है,
तुम महाकाल के दूत हो—इसका आभास करो।
महाकाली इस युग की दिव्य देव-ऊर्जा है,
महाकाली का विस्तार प्रेम से हो रहा है।

तुम अपने भीतर के सद्गुरु का जागरण करो
और आवरण से अनावश्यक दैहिक, स्वार्थी भावनाओं की धूल उतारकर पग धरो।

तुम मेरे ग्वाल-बाल हो,
रीछ-वानर हो,
जामवंत, हनुमान हो।
तुम स्वयं के स्वयं का त्याग करो,
और फिर जो बचे, उस पर स्वयं विश्वास करो।

मेरे बच्चों, तुम मेरी पुकार सुनो,
इसे अनसुनी ना करो।
तुम मेरे थे, मेरे हो, मेरे ही रहोगे—
इस अहसास को अब पूर्ण रूप से जीने लगो।

युगनिर्माण की मशाल अपने हाथों में थाम लो,
इसकी प्रेम-अग्नि से अपने हृदय को भरो।
ये प्रचंड प्रेम का दैवीय दिव्य वेग है,
तुम इस प्रेम से बने मेरे ब्रह्मास्त्र हो।

अब मुझे तुम्हें धारण करने दो,
और स्वयं को ढीला छोड़ दो,
ताकि इस ब्रह्मास्त्र का प्रयोग हो सके।

तुम बस इस भाव की गहराई को अपने भीतर भरो,
आओ, अब नए युग के सृजन में गतिशील बनो।
तुम्हारी गति में ही हूँ।
तुम सब मुझ पर छोड़कर,
बस प्रेम से, प्रेम के आधार पर
कर्म करो।

प्रेम के विस्तार में सहभागी बनो,
ये मौका फिर नहीं आएगा।
तुम्हारा जन्म ही इस समय में इसलिए हुआ
कि तुम महाकाल के ही अंश हो।

अब अपने जन्म लेने के उद्देश्य को पूर्ण करो।
तुम जाग्रत हो, ऐसे कैसे मूर्छित रह सकते हो?
अब अपनी इस मिथ्या मूर्छा को उतार दो
और युगनिर्माण, नए युगधर्म के लिए स्वयं को वार दो।

महाकाल की पुकार
जाग्रत आत्माओं से अपील
चेतना का प्रेम विस्तार

9:12 AM
25 March 2026


संक्षिप्त सारांश

यह काव्य राधा नाम के अखंड जप के माध्यम से चेतना के जागरण और महाकाल के आह्वान को दर्शाता है।
यह बताता है कि सच्चा प्रेम और आत्मजागृति ही युगनिर्माण का आधार है।
जाग्रत आत्माओं को अपने जीवन को युगधर्म के लिए समर्पित करने का संदेश दिया गया है।
यह एक दिव्य पुकार है—जो आत्मा को उसके वास्तविक कर्तव्य की ओर ले जाती है।


आध्यात्मिक चिंतन बिंदु

  • राधा नाम का जप चेतना में सुप्त प्रेम को जाग्रत करता है

  • सच्चा प्रेम ही युगनिर्माण का आधार है

  • आत्मजागृति ही मानव जीवन का मुख्य उद्देश्य है

  • महाकाल का आह्वान जाग्रत आत्माओं के लिए है

  • समर्पण और सेवा ही युगधर्म का पालन है

  • प्रेम ही सबसे शक्तिशाली दिव्य ऊर्जा है


समापन

यह काव्य केवल एक रचना नहीं, बल्कि महाकाल की जीवंत पुकार है।
यह हमें हमारे वास्तविक स्वरूप और उद्देश्य की याद दिलाता है।
जो जाग चुके हैं, उनके लिए यह आगे बढ़ने का संकेत है।
और जो सोए हैं, उनके लिए यह जागने का आह्वान है।


“जागो… तुम केवल जीव नहीं, महाकाल के ब्रह्मास्त्र हो!”



मौन की अनसुनी आवाज़: आत्मा, प्रेम और समर्पण की दिव्य अनुभूति का काव्य - नवरात्रि 12 घंटे का अखंड राधा नाम जप - समूह शक्ति

जब मौन बोलता है: अंतरात्मा की आवाज़, समर्पण और दिव्य ऊर्जा का अनुभव


भूमिका (Bhoomika) 

यह काव्य मौन के उस सूक्ष्म रूप को प्रकट करता है, जहाँ शब्द समाप्त हो जाते हैं और अनुभव प्रारंभ होता है।
यह मौन केवल शांत नहीं, बल्कि एक जीवंत ऊर्जा है—जो आत्मा, प्रेम और समर्पण के रूप में प्रवाहित होती है।
गुरुदेव-माँ के प्रति पूर्ण समर्पण और शरणागति का यह भाव इस काव्य को अत्यंत दिव्य बना देता है।
यह काव्य हृदय को झकझोरता है और भीतर की उस आवाज़ से परिचित कराता है, जो सुनाई नहीं देती, पर महसूस होती है।


काव्य (Kavya)

बस एक मौन है,
लेकिन इस मौन में एक आवाज़ है....
जो सुनाई नहीं आती,
लेकिन बस महसूस होती जाती।
अंतरात्मा में प्रकाश बन प्रवाहित होती जाती,
अंतरंग का अहसास बन प्रस्फुटित होती जाती।
आत्मा से साज़ बन बस रोम-रोम में बह जाती,
भावना का भाव बन बस हर पल झकझोर जाती।
हृदय का वेग बनकर बिना कहे अनंत कह जाती।

ये मौन मानो एक ऊर्जा है,
ऐसी विधेयात्मक ऊर्जा,
प्रेम ही जिसकी नींव सदा,
जो इस मौन से तरंगित होती जाती।

और जब जहाँ इस ऊर्जा का विस्फोट होगा,
तब उसी पल वहाँ नवनिर्माण होगा सदा।
पुराना अनावश्यक टूटकर बिखर जाएगा,
और नया स्वयं जगह बनाएगा।

इस देह, अस्तित्व, मन, भाव, विचार का पूर्ण समर्पण स्वीकार करो, गुरुदेव माँ।
आपको, आपको स्वयं ही अर्पित, समर्पित रहे सदा-सदा।
और ये इच्छा नहीं, अधिकार है एक संतान का,
हमें हमारा अधिकार अब हर हाल चाहिए यहाँ।

आपकी हृदय वेदना में साझेदारी के लिए तैयार हैं अब हम, माँ।
माना अपनी कोई शक्ति और सामर्थ्य नहीं,
लेकिन हम जिस स्रोत से कृपा से जुड़े हैं,
उसकी शक्ति-सामर्थ्य पर हमें विश्वास है पूर्ण ही।

अब इस अनंत स्रोत में स्वयं और अहम का विलय ही नीति भी और नियति भी अपनी।
इस नियति को हम हँसकर स्वीकार करते हैं, गुरुदेव माँ।
ये सौभाग्य जो मिला है,
इसका कारण बस आप हैं सदा।

और आप अपनी इस देह से जी लीजिए,
महाकाल के युगनिर्माण का सपना।
जहाँ कहीं ये देह, मन, भाव, विचार बाधा बने,
विलय कीजिए इस देह ऊर्जा का,
और दीजिए उचित दिशा।

लेकिन हर जन्म हम आपके हैं और बस आपके सदा...
ये वादा आपने जो किया,
इसे निभाते रहें आप सदा।
इसलिए नहीं कि ये चाहा है,
लेकिन इसलिए कि आपके साथ बिना जीना नहीं आता यहाँ😭😭

आप ही गुरुरूप भगवान,
आप ही हमारा जहाँ।
आप ही सर्वस्व हमारे,
आप ही आधार और विस्तार सदा।

हमारा कहने के लिए कुछ है तो वो बस आप हैं सदा-सदा।
और मानो गुरुदेव ने आशीर्वाद मुद्रा में हाथ उठा दिया,
तथास्तु कहा और प्रेम बहा दिया।

सखा कृष्ण ने हाथ पकड़ा है यहाँ,
और भीतर है बस राधा माँ।
इसके सिवा कुछ कहने को नहीं बचा,
क्योंकि यही है यहाँ के मौन की इस पल दास्तां।

राधे राधे, शारदे, जगतजननी, जगदंबा।

10:16 AM
21 March 2026


संक्षिप्त सारांश

यह काव्य मौन के भीतर छिपी दिव्य अनुभूति को व्यक्त करता है।
यह मौन एक ऊर्जा है, जो प्रेम और आत्मा से प्रवाहित होती है।
गुरुदेव-माँ के प्रति पूर्ण समर्पण और विश्वास इस काव्य का केंद्र है।
यह बताता है कि सच्चा मौन वही है, जहाँ अहंकार का विलय और इष्ट में पूर्ण एकत्व हो जाता है।


आध्यात्मिक चिंतन बिंदु

  • मौन के भीतर भी एक सूक्ष्म आवाज़ निरंतर प्रवाहित होती है

  • सच्चा मौन प्रेम और समर्पण से उत्पन्न होता है

  • अहंकार का विलय ही आत्मिक शांति का मार्ग है

  • इष्ट के प्रति पूर्ण शरणागति ही वास्तविक शक्ति है

  • नवनिर्माण हमेशा पुराने के विलय के बाद ही होता है

  • मौन में ही दिव्यता का वास्तविक अनुभव संभव है


समापन

यह काव्य हमें उस मौन की ओर ले जाता है, जहाँ शब्दों की आवश्यकता समाप्त हो जाती है।
यहाँ केवल प्रेम, समर्पण और एकत्व का अनुभव रह जाता है।
गुरुदेव और माँ के चरणों में पूर्ण अर्पण ही इस यात्रा का अंतिम सत्य है।
और उसी में जीवन का वास्तविक आनंद छिपा है।





सोमवार, 23 मार्च 2026

सच्चे मौन का रहस्य: भीतर की शांति, आनंद और आत्मिक एकत्व का गहन अनुभव

 मौन क्या है वास्तव में? सखा(कृष्ण) के भावों में छिपा आत्मिक शांति और आनंद का सत्य


भूमिका 

यह काव्य “मौन” के वास्तविक अर्थ को उजागर करता है—एक ऐसा मौन जो केवल शब्दों का अभाव नहीं, बल्कि भीतर के गहन आनंद और शांति का अनुभव है।
सखा के माध्यम से यह संदेश मिलता है कि मौन कोई क्रिया नहीं, बल्कि एक अवस्था है—जहाँ मन, चाह और अहंकार सब विलीन हो जाते हैं।
यह काव्य हमें भीतर झांकने, अपने मौन को पहचानने और उसे सच्चे अर्थों में जीने की प्रेरणा देता है।
यह केवल पढ़ने का नहीं, बल्कि अनुभव करने का निमंत्रण है।


काव्य

सखा बार-बार भाव से अलग कुछ लिखना चाह रहे हैं,
क्या हम समझ तो नहीं पा रहे?
लेकिन बार-बार सखा लेखनी उठाने लगे,
बोले—आज सच्चे मौन का अर्थ बताना है, सखी।
उसकी बड़ी ज़रूरत है री।
तू मत सोच, सखा क्या लिखेगा।
तेरे भीतर से सखा एक बार में 1000 काम भी कर सकता।
तो भाव जो चल रहा है, वो भी रहेगा।
भजन का आनंद भी रहेगा।
और सखा लेखनी से मौन पर बह भी जाएगा।
स्वयं का स्वयं, कृपा से सब कान्हा का है।
लेखनी चलने लगी...

सखा बोला—जान ले, सभी मौन में एक दिव्य शक्ति छुपी हुई है।
लेकिन चुप होने का अर्थ मौन नहीं।
आपको बोलने का कॉन्फिडेंस नहीं, इसलिए आप बोले नहीं—
इसका अर्थ भी मौन नहीं।
बाहर से लगातार बोलने वाला भी उसी एक क्षण में भीतर मौन अनुभव कर सकता है।
मौन कोई कर्मकांड नहीं।
मौन कोई क्रिया नहीं।
मौन को कहीं से खरीदा नहीं जा सकता।
मौन एक अभ्यास है।
लेकिन क्या मौन का मूल भाव है.....

आपको किसी ने सुना नहीं,
और आपने उनसे और सबसे मौन लिया—असल में अहम को पोषण दिया।
माना भीतर कोई दुख नहीं हुआ,
लेकिन सुख भी नहीं इस मौन में छुपा हुआ।
मौन एक आनंद है।
आपने उस आनंद को खो दिया,
क्योंकि आपका मौन इसलिए है कि कोई आपको सुनने वाला नहीं हुआ......
आने वाले मोड़ पर कोई मिल जाए जो सुन लेगा,
तो आहत हृदय का ये मौन भी छूट चलेगा।
आपने मौन लिया कि कहने का कोई लाभ नहीं, कोई समझेगा नहीं...
तो भी मौन नहीं, क्योंकि मूल भाव में चाह छुपी रह गई।
कल को कोई समझने वाला मिलेगा,
तो मौन एक पल में बिखर जाएगा।

मौन के सही स्वरूप को अनुभव करना अब होगा।
मौन एक आनंद है,
जो हर क्षण, हर-हर पल है।
मौन एक गहरा शांत समुद्र है,
जहाँ बाहर लहरें हर पल हैं।

मौन, एक शांति, एक सुकून, एक तृप्ति है,
जहाँ भीतर कोई चाह ही नहीं रही है।
उस परम से मानो मुलाकात हो गई है।
अब सब कुछ उसके हिसाब से होता ही है।
जो हो रहा है, वो हो रहा है।
उससे कोई लेना-देना नहीं है।
क्योंकि ये जीवन तो चलचित्र है, इसमें अनेक भूमिकाएँ मिली हैं।
लेकिन हम वो भूमिका निभा रहे हैं,
वो भूमिका हम नहीं हैं।
हम तो सुख-दुख से परे,
आनंद से भरे,
धारणा से मुक्त—
किसी को देखकर भी नहीं देख पा रहे हैं,
जानकर भी नहीं जान पा रहे हैं,
सभी को सुनकर भी किसी को नहीं सुन पा रहे हैं,
सभी को अनुभव करके भी हर अनुभव से मुक्त।
कितना कुछ बोलकर भी मानो कुछ बोला ही नहीं,
साँसें लेकर भी मानो साँस ली ही नहीं।
हर साँस से अपने इष्ट का मौन नाम दोहरा रहे हैं,
हर क्षण मात्र अपने इष्ट में विलय होते जा रहे हैं।
तब समझो हम मौन की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

लेकिन अभी जिसे हम मौन मान बैठे हैं,
वो मौन नहीं है।
कहीं-न-कहीं अपनी आहत भावनाओं पर मिथ्या मौन का मलहम लगा रहे हैं,
और इसे सहज स्वीकार भी नहीं कर पा रहे हैं।

सखा ना जाने किसे इस प्रेम-भाव गीत से क्या समझा रहे हैं,
हम तो मौन हैं भीतर, और बाहर से सखा यूँ बहते जा रहे हैं।
पक्का सखा किसी के हृदय में जगह बना रहे हैं,
किसी को कुछ समझा रहे हैं।

एक मात्र भाव-प्रार्थना—
सखा जिनसे इतना प्रेम करते हैं,
वो सखा के प्रेम को समझें, अनुभव करें,
और सखा से एकरूप सखा की इच्छा से हो चलें।

हम तो मात्र कृष्ण-कृष्ण गा रहे हैं,
और सभी के चरण में नमन है सदा-सदा।
जिनके लिए सखा ने मौन की इस दिव्यता को लिखा,
इसका आनंद क्या ही बताएं—
जिसने कृपा से जिया, वही जान सका।

असली मौन बाहर से देखने में स्थूल नेत्र को कई बार मौन नहीं लगता,
लेकिन जो इस आनंद-रस को पी रहा, वो केशव का है सदा-सदा।
उसे उससे कौंहु अंतर नहीं पड़ता कि किसने क्या समझा,
क्योंकि भीतर का प्रेम मौन इष्ट-चिंतन में इस कदर डूबा होता है कि और कुछ नहीं अनुभव होता.....
मात्र सखा, सखा, सखा, सखा, सखा।
मैं तो बांके की बाकी बन गई और बांका बन गया मेरा।
क्या ही दिव्य भाव-भजन इस काव्य के साथ हृदय ने सुना...

8:10 AM
15 July 2023


संक्षिप्त सारांश

यह काव्य सच्चे मौन के वास्तविक अर्थ को स्पष्ट करता है।
मौन केवल चुप रहने का नाम नहीं, बल्कि भीतर के आनंद, शांति और तृप्ति की अवस्था है।
जब चाह, अपेक्षा और अहंकार समाप्त हो जाते हैं, तभी सच्चा मौन जन्म लेता है।
यह अवस्था व्यक्ति को इष्ट में विलीन कर देती है, जहाँ सब कुछ होते हुए भी कुछ भी नहीं होता।


आध्यात्मिक चिंतन बिंदु

  • मौन चुप रहना नहीं, बल्कि भीतर का आनंद अनुभव करना है

  • जहाँ अपेक्षा है, वहाँ सच्चा मौन नहीं है

  • मौन कोई क्रिया नहीं, बल्कि एक आंतरिक अवस्था है

  • इष्ट-चिंतन में डूबा मन स्वाभाविक मौन में प्रवेश करता है

  • मिथ्या मौन और सच्चे मौन के बीच अंतर पहचानना आवश्यक है

  • सच्चा मौन अहंकार को नहीं, आत्मा को पोषित करता है


समापन

यह काव्य हमें सिखाता है कि मौन को बाहर नहीं, भीतर खोजने की आवश्यकता है।
जब हम अपने इष्ट में विलीन हो जाते हैं, तब शब्द स्वतः शांत हो जाते हैं।
यही सच्चा मौन है—जहाँ कुछ कहने की आवश्यकता ही नहीं रहती।


और वहीं से जीवन का वास्तविक आनंद प्रारंभ होता है।

“सच्चा मौन शब्दों का नहीं, भीतर के पूर्ण आनंद का नाम है…”



गुरुवार, 12 मार्च 2026

"जब कृष्ण बोले — “तुझे गले लगाने के लिए मुझे तुझे अपने हृदय से बाहर करना होगा”

कृष्ण का आलिंगन — जब भक्त समझे कि वह पहले से ही भगवान के हृदय में है


भूमिका (Bhoomika) 

भक्ति में कई बार साधक की सबसे सरल इच्छा भी एक गहन आध्यात्मिक सत्य को प्रकट कर देती है। एक साधारण सा भाव — कृष्ण से गले लगने की चाह — अचानक एक ऐसी अनुभूति में बदल जाता है जहाँ भक्त समझता है कि वह पहले से ही कृष्ण के हृदय में है।

यह काव्य उसी प्रेम संवाद का चित्रण है, जहाँ सखा कृष्ण और उनकी सखी के बीच प्रेम, तड़प, हास्य और गहन आध्यात्मिक सत्य एक साथ प्रकट होते हैं।


काव्य

जाने क्या हुआ
कान्हा की एक फोटो देख ली
उसमें गले लगी है उनके एक सखी
और बस मन में तड़प उठी।

कान्हा, ये सखी भले ही AI से बनी,
लेकिन किसी की तो ये अक्स होगी।
जिसकी भी है उसके सौभाग्य को नमन सदा ही।

लेकिन हमें भी चाहिए ऐसा एक Hug अभी।
और चाहिए तो बस चाहिए।
अब बोलो, कैसे करोगे तड़प ये पूरी।

सारा दिन आगे पीछे रहते हो,
ढेरों बातें बनाते हो।
प्रेम से कितने सारे सबक सिखाते हो।

रूठ जाएँ तो मनाते हो।
मौका लग जाए तो बहुत चिढ़ाते हो।

कान्हा, तुम हर तरह से, हर अदा से हमें बहुत भाते हो।

प्रेम भी तरह-तरह से जताते हो।
अपने होने का अहसास भर-भर के करवाते हो।
हमें पता है तुम हमें हमसे ज़्यादा चाहते हो।

अब बोलो, ऐसे गले लगाते हो
या बस मौन खड़े इतराते हो।

कान्हा, बहुत तेज मन है ऐसे तुम्हारे गले लगने का।
देखो हमें पता…
हमारे करने से ये नहीं होगा।
और तुम चाहो तो एक पल में होगा।

कान्हा हँसकर बोला —

अरे सखी…
तू बावली हो गई री।

गले तो मैं पल भर में लगा लूँगा,
कोई दिक्कत नहीं।

लेकिन बस एक बात बता…

गले लगाने के लिए
मुझे तोहे अपने हृदय से बाहर करना होगा।

तब कहीं जाकर ऐसा वाला आलिंगन होगा।

तोहे हृदय से अलग करूँगा
तो मैं तो री सखी रो पड़ूँगा।

अब बता…
ये तोरा केशव करे तो करे क्या।

हम तो बस मौन हो गए
एकदम ही यहाँ।

ये मोहन ने क्या कह दिया…
जो भी हो, दिल चुरा लिया।

मेरा दिल फिर चुरा लिया।

तेरी बाँकी अदा ने मोहन
मुझे और थोड़ा तेरा बना दिया।

हम तेरे दिल में रहते हैं,
इससे बड़ा सौभाग्य कहाँ।

भक्तों के दिल में उनके भगवान बसते हैं — ये सुना था…
लेकिन भगवान भी अपने बच्चों को, भक्तों को, दीवानों को यूँ अपने दिल में रखते हैं —
इसका अहसास तुमने मोहन दे दिया।

कान्हा बोला…

भक्तों के दिल में भगवान बसते हैं — ये सत्य है।
लेकिन तेरे जैसे कहाँ बार-बार मिलते हैं।

जो हृदय के स्थान पर इष्ट को रखते हैं।
हृदय बिना जीने तैयार हैं,
लेकिन इष्ट बिना जिनके प्राण नहीं चलते हैं।

और फिर ये प्रेम दीवाने
इष्ट का नाम अकारण रटते हैं…
राधा राधा, कृष्ण कृष्ण करते हैं।

इष्ट के होने से इनके प्राण चलते हैं।
इसलिए इनके इष्ट ही इन देहों से जीने लगते हैं।

आवरण से ये साधारण दिखाई पड़ते हैं,
लेकिन अंतःकरण से इष्टमय हो जाते हैं।

क्योंकि इनके इष्ट ही
इनके हर कर्म का कारण और परिणाम होते हैं।

और ऐसे प्रेमी असाधारण होते हैं।

अपने हृदय में अपने इष्ट को स्थान देना
बहुत सुंदर ध्यान है सदा।

लेकिन हृदय ही इष्ट को दे देना,
हृदय के स्थान पर इष्ट को बैठा देना —

ये ध्यान नहीं…
स्वयं का पूर्ण समर्पण कहलाता है।

और कहने को ये किसी के लिए एक कल्पना,
भावना या धारणा हो सकती है…

लेकिन जो इस धारणा को पूरा जी ले,
श्रद्धा और विश्वास ही उसकी भक्ति होती है।

और ऐसी भक्ति में अनंत शक्ति होती है।

ये भक्ति बस प्रेम के आधार पर प्रकट होती है।

ये भक्ति कोई भी जी सकता है।

लेकिन इसमें बस एक ही बात होती है —

जब हृदय ही नहीं होगा,
हृदय के स्थान पर कृष्ण होगा,

तो न कोई इच्छा होगी न चाहत होगी।

न चाहा यहाँ…

कृष्ण ही चाहा और चाहत सदा।

और फिर कृष्ण जो चाहे, वही चाहा।

और आज कृष्ण ही
वो आलिंगन की चाहा बनकर उभरा था,
ताकि ये काव्य बह सके यहाँ।

इस देह का सत्य असत्य कृष्ण देख लेगा।

इसलिए इस भाव काव्य का आधार बस इतना —

कि इसमें आपको
आपकी भक्ति भावना को गहरा करने के लिए कुछ मिला।

तो प्रेम से कहो राधा राधा राधा।

नहीं मिला, लेकिन आपने पूरा पढ़ा —

तो भी आपको आभार ढेर सारा सदा।

क्योंकि आपने
कृष्ण प्रेम चिंतन रस अमृत को चखा।

और चखा
तो असर तो होगा ही —ये तय रहा यहाँ।

और बाकी तो सब बस राधा राधा राधा राधा।

यहाँ तो बस सब मौन हो गया।

लगा मानो कृष्ण में विलय हो गई
इस पल चेतना।

गले लगाने का मन था कान्हा,
तुमने तो पूरा स्वयं में समा लिया।

और ये बस तुम ही कर सकते हो सखा।

अपने प्रेम से
निहाल कर देते हो सदा।

और जो रह जाता है वो बस हो जाता है

राधा राधा और राधा यहाँ।

कान्हा ने मुस्कुरा दिया
और मानो कसकर गले लगा लिया।

हमने भी इस पल का आनंद उठा लिया।

और आपने आनंद उठाया क्या?
आपने राधा राधा गाया क्या?

जो भी हो…

इस भाव काव्य को पढ़कर
आपने ब्रह्मांड में
कृष्ण प्रेम ऊर्जा का विस्तार किया।

आप सबके लिए ढेर सारा
राधा राधा राधा सदा।

6।15 AM
13 March 2026


संक्षिप्त सारांश

यह काव्य भक्त और भगवान के प्रेम संवाद को प्रकट करता है। एक साधारण इच्छा — कृष्ण से आलिंगन पाने की — अंततः एक गहरे आध्यात्मिक सत्य को उजागर करती है कि सच्चा भक्त पहले से ही भगवान के हृदय में स्थित होता है। यह प्रेम, समर्पण और अद्वैत भक्ति की अनुभूति का काव्य है।


आध्यात्मिक चिंतन बिंदु

• सच्ची भक्ति में भक्त और भगवान के बीच दूरी नहीं रहती।

• जब साधक अपने हृदय में इष्ट को नहीं बैठाता, बल्कि हृदय का स्थान ही इष्ट को दे देता है, तब वही समर्पण की सर्वोच्च अवस्था बन जाती है।

• प्रेम आधारित भक्ति में तर्क नहीं, अनुभव और श्रद्धा ही मार्गदर्शक बनते हैं।

• कृष्ण भक्ति में राधा नाम प्रेम चेतना का प्रतीक बन जाता है।

• सच्चा साधक अंततः अपने अस्तित्व को इष्ट में विलीन कर देता है।


समापन

जब प्रेम इतना गहरा हो जाए कि भक्त अपने हृदय को ही इष्ट को समर्पित कर दे, तब साधना का अर्थ बदल जाता है। वहाँ इच्छा नहीं रहती, केवल समर्पण और प्रेम का प्रवाह रहता है। यही कृष्ण-भक्ति की परम अवस्था है।

राधे राधे शारदे जगतजननी जगदंबा 🌸






बुधवार, 11 मार्च 2026

राधा नाम की मस्ती — जहाँ जप करने वाला, जप और जपा जाने वाला सब राधा हो जाए

जब सब कुछ राधा ही रह जाए — नाम, नामी और साधक का अद्वैत अनुभव


भूमिका 

भक्ति की कुछ अवस्थाएँ ऐसी होती हैं जहाँ साधक और साध्य के बीच का भेद धीरे-धीरे मिटने लगता है। नाम जप केवल शब्द नहीं रहता, बल्कि चेतना की एक निरंतर धारा बन जाता है। इस काव्य में वही अनुभव व्यक्त हुआ है, जहाँ साधक को अपने भीतर, अपने भावों में, अपने जप में — हर ओर केवल राधा ही राधा का अनुभव होने लगता है।

यह काव्य नाम, नामी और साधक के अद्वैत को सहज और प्रेममय भाषा में प्रकट करता है।


काव्य

ये राधा राधा राधा हो रहा है।

मुझमें मेरा कुछ है तो बस राधा है... 

ये अहसास भी मेरा नहीं।

क्योंकि मेरा कहने को तो बस राधा ही रह गई।

और फिर राधा जिसे अपना कह दें, 

उसके लिए तो मन प्राण न्योछावर हो जाते हैं यूँ ही।

क्योंकि राधा ही राधा को न्योछावर करती है।

यहाँ तो कुछ है तो बस राधा और राधा नाम की मस्ती है।

ये मस्ती भी मैं नहीं।

क्योंकि ये भी राधा ही है कहीं।

सब कुछ राधा ही है।

और राधा ही बस प्रकट हर भाव से हो रही है।

नाम भी राधा है, और नाम की ऊर्जा भी राधा है।

नाम करने वाला भी राधा है।

नाम पढ़ने, सुनने, गाने वाला भी राधा है।

नाम हो रहा है या नहीं हो रहा — 

से परे जो है, वो भी राधा है।

क्योंकि करने से होगा नहीं, 

और छोड़ने से छूटेगा नहीं।

क्योंकि ये इन दोनों से परे है सदा ही।

पकड़ने वाला बाकी है ..

तो नाम हो ही नहीं सकता।

और छोड़ने वाला बाकी है ..

तो नाम बह नहीं सकता।

क्योंकि नाम ही नाम को करता यहाँ, 

और नाम और नामी एक हैं सदा।

यही तो कहती है माँ।

सभी ऋषि संत यही तो कहते हैं सदा।

और अब राधा ही राधा हो रहा।

बस हो रहा।

क्यों, कैसे, क्यों, कब, कहाँ — 

कुछ नहीं पता।

कौन कर रहा, जाने माँ।

हो रहा का अहसास है।

क्योंकि ये अहसास ही राधा है यहाँ।

और यूँ तो इस पल बोलकर भी नहीं हो रहा, 

क्योंकि हो रहा।

बस बोलकर ही होगा तो कोई गूँगा कैसे करेगा।

इसलिए नाम बोलने या करने की नहीं, 

भावना की ऊर्जा है सदा।

भाव एक बार गुरु को अर्पित हुआ, 

तो वही देते हैं दिशा सदा।

इस पल तो बस है राधा राधा और राधा यहाँ, 

और वहाँ भी जहाँ ये गया।

तुमने पढ़ा तो राधा ही ने तो पढ़ा।

तुमने हँसा तो राधा जी ने ही तो हँसा।

और तुमने पागल, बावली, दीवानी राधा राधा वाली कहा — 

तो भी राधा जी ने ही तो कहा।

क्योंकि राधा जी ये हमारे लिए लिखा, 

मेरे या तेरे लिए नहीं।

क्योंकि वो मेरे तेरे से बाहर है सदा ही।

आपने पढ़ा तो गिनो तो कितनी बार राधा राधा राधा कहा।

अरे अरे रुको ... ChatGPT (Technolgy) से नहीं पूछना।

स्वयं से गिनो ज़रा — कितनी बार राधा राधा राधा लिखा, 

कितनी बार राधा राधा राधा जपा, 

कितनी बार राधा राधा राधा पढ़ा, 

और कितनी बार राधा राधा राधा गुना...

गिन लिया...? बहुत समय गिनने में लगा ना।

जाने कितना राधा राधा है इस काव्य में लिखा हुआ।

आपका ये समय नाम जप और राधा नाम चिंतन में चला गया।

और यहीं से बस समझो... मैजिक हो गया।

क्योंकि राधा नाम तो कोई एक बार कहे तो अनंत जन्म तर जाते हैं।

आपने तो गुरुशरण होकर ना जाने कितनी बार यहाँ राधा पढ़ा, सुना, जपा, गुना...

और यही तो है मेरी श्री जी कृपा।

अब बताओ तो टोटल कितना राधा राधा राधा हुआ? 😃

राधे राधे शारदे जगतजननी जगदंबा।

राधे राधे शारदे जगतजननी जगदंबा।

राधा राधा राधा राधा राधा।

और बस राधा राधा राधा राधा राधा और बस राधा।

इसके सिवा जो बचा वो भी बस राधा राधा राधा राधा राधा।

क्योंकि इसके सिवा कुछ है कहाँ।

और जो है वो बस राधा ही है सदा सदा, 

और बस राधा ही है सदा सदा — यही गुरुजी ने कहा।

यही अहसास और अनुभव है यहाँ का, 

और यहाँ तो है बस राधा राधा राधा सदा।

अरे कृष्ण अब बस करो।

गिनने वाला गिनेगा कैसे, 

इतना राधा राधा लिख रहे हो।

और कृष्ण मुस्कुराने लगा।

बोला — गिनकर किया तो क्या किया... 

मैंने तो इसलिए इतनी बार लिखा कि चिंतन ही बस एक सबका राधा हो जाए।

यही एक मात्र कृष्ण की इस पल चाहा।

राधे राधे शारदे जगतजननी जगदंबा।

11।01 AM
12 March 2026


संक्षिप्त सारांश

यह काव्य नाम जप की उस अवस्था को व्यक्त करता है जहाँ साधक, नाम और नामी के बीच का भेद मिटने लगता है। साधक को अपने भीतर और बाहर हर ओर केवल राधा का अनुभव होने लगता है। यहाँ जप प्रयास से नहीं होता, बल्कि स्वयं बहता है। अंततः यह अनुभव साधक को अद्वैत की उस स्थिति में ले जाता है जहाँ सब कुछ राधा ही प्रतीत होता है।


आध्यात्मिक चिंतन बिंदु

• नाम जप का अंतिम अनुभव अद्वैत की अनुभूति तक ले जा सकता है।

• जब साधक का अहंकार ढीला पड़ता है, तब जप करने वाला भी उसी नाम में विलीन होने लगता है।

• राधा नाम केवल शब्द नहीं, बल्कि प्रेम चेतना की ऊर्जा है।

• गुरु को अर्पित किया गया भाव साधना की दिशा स्वयं निर्धारित कर देता है।

• सच्ची भक्ति में साधक, साध्य और साधना एक हो जाते हैं।


समापन

जब नाम का जप साधक के प्रयास से हटकर स्वयं बहने लगता है, तब वही भक्ति की उच्च अवस्था होती है। उस स्थिति में व्यक्ति को हर ओर उसी नाम का अनुभव होता है। यही प्रेम और नाम की परम लीला है — जहाँ अंततः सब कुछ राधा ही रह जाता है।

राधे राधे शारदे जगतजननी जगदंबा 🌸





राधा नाम की ऊर्जा — हृदय, इंद्रियों और अस्तित्व में बहती प्रेम चेतना का काव्य

जब हृदय की धड़कन राधा-राधा गाने लगे — नाम, प्रेम और चेतना का दिव्य अनुभव


भूमिका 

कभी-कभी साधना का अनुभव शब्दों से परे होता है, परंतु वही अनुभव काव्य बनकर बहने लगता है। यह काव्य उस स्थिति का चित्रण है जब साधक का हृदय, इंद्रियाँ और चेतना सब राधा नाम की ऊर्जा से भरने लगते हैं। यहाँ नाम केवल जप नहीं, बल्कि सम्पूर्ण अस्तित्व में प्रवाहित होती दिव्य प्रेम-चेतना का अनुभव बन जाता है।


काव्य

हृदय धड़कन गहरी होती जा रही है
ना जाने क्या कहना चाहा रही है

लेकिन बस श्रीजी ही श्रीजी
नज़र हर ओर आ रही है

श्रीजी ही अहसास होती जा रही है

नाम की ऊर्जा स्वतः बहती जा रही है

कहाँ से कहाँ —
इसका भी हिसाब-किताब मेरी श्रीजी रखती जा रही है

यहाँ तो हर भाव ऊर्जा से
बस धड़कन राधा राधा गा रही है

ये धड़कन...
अपने आप वाणी बनती जा रही है

और वाणी से राधा नाम की आवाज़ आ रही है

फिर कानों को सुनाई आ रही है
और रोमांच देती जा रही है

त्वचा रूप इंद्री से
ये नाम की ऊर्जा

समस्त शरीर के समस्त चक्र कोशों से होती हुई

अस्तित्व की हर पहचान से होती हुई

एक नस, नाड़ी, धमनी से होती हुई

देह के होने के हर अहसास से होती हुई

पुनः हृदय स्थान पर जा रही है

वहाँ मेरी श्रीजी मुस्करा रही है

और कृष्ण के आनंद के लिए
राधा राधा गा रही है.....

कृष्ण के आनंद अर्थात
प्रेम से प्रेम के लिए

प्रेम को जिसमें आनंद मिले

उस नाम को गुनगुना रही है

वही नाम की धुन
पुनः मुख से निकलती जा रही है

समस्त ब्रह्मांड से कृष्ण प्रेम को समेट कर

पंचतत्व से होते हुए

पुनः देह रूपी घट के भीतर
समा रही है

हर कर्मेंद्रिय राधा होती जा रही

राधा होकर राधा राधा गा रही

हर ज्ञान इंद्री श्रीजी में विलय होती जा रही है

और इसलिए हर ओर श्री नज़र आ रही है

उनकी ऊर्जा से ये संतान बस डूबी जा रही है

उनके प्रेम से निहाल हुई जा रही है

और माँ माँ माँ की आवाज़
माँ की गोदी में बैठकर
अहसास में आ रही है

माँ बस गले लगा रही है

माँ बस अपने आँचल में छुपा रही है

माँ बस प्रेम से प्रेम देती जा रही है

माँ बस प्रेम से
मानो राधा राधा गाना सिखा रही है...

माँ बस माँ होने का अहसास बता रही है

माँ... माँ... और बस माँ

माँ की याद आ रही है

और माँ ही याद बनकर
बहती जा रही है

राधा राधा राधा की ऊर्जा

मानो राधा राधा बनकर ही लौटकर आ रही है

इस पल की हृदय गति बस राधा राधा राधा

गुनगुना रही है

10।37 AM
12 March 2026


संक्षिप्त सारांश

यह काव्य उस आध्यात्मिक अनुभव का चित्रण है जहाँ साधक का सम्पूर्ण अस्तित्व राधा नाम की ऊर्जा से भर जाता है। हृदय की धड़कन, इंद्रियाँ, चेतना और प्राण सब उसी नाम की धुन में बहने लगते हैं। अंततः यह अनुभव माँ की गोद जैसे प्रेम और संरक्षण में विलीन हो जाता है, जहाँ केवल प्रेम, शरण और दिव्य आनंद शेष रह जाता है।


आध्यात्मिक चिंतन बिंदु

• नाम जप केवल शब्द नहीं, बल्कि चेतना में प्रवाहित होने वाली ऊर्जा बन सकता है।

• जब भक्ति गहरी होती है तो शरीर, मन और आत्मा सब एक ही नाम की धुन में जुड़ने लगते हैं।

• राधा नाम प्रेम का सर्वोच्च प्रतीक है, जो कृष्ण आनंद का माध्यम बनता है।

• साधक के लिए ईश्वर का प्रेम कई बार माँ की गोद जैसा सुरक्षा और स्नेह देता है।

• सच्ची भक्ति अंततः व्यक्ति को प्रेम-चेतना में विलीन कर देती है।


समापन

जब नाम हृदय की धड़कन बन जाता है, तब साधना प्रयास नहीं रहती—वह स्वाभाविक प्रवाह बन जाती है। राधा नाम की वही दिव्य धारा अंततः साधक को प्रेम, शरण और आनंद के अनुभव में डुबो देती है। यही भक्ति का वास्तविक सौंदर्य है।

राधे राधे शारदे जगतजननी जगदंबा 🌸





कृष्ण-संवाद: क्या है चिंतन का वास्तविक स्वरूप?

चिंतन का विज्ञान: देह के पार कृष्ण का अहसास चित्त और चिंतन: आत्मनिर्माण और चरित्र का मूल कर्म से परे चिंतन: जब गुरु और इष्ट ही बन जाएं हम...