गुरुवार, 2 अप्रैल 2026

कृतज्ञता का दिव्य भाव: युगनिर्माण में समर्पित आत्माओं को हृदय से नमन

प्रेम, कृतज्ञता और युगनिर्माण: हर छोटी कोशिश का दिव्य महत्व - 

“हर छोटी कोशिश… ब्रह्मांड में प्रेम की एक नई लहर बनाती है…”


भूमिका (Bhoomika) 

यह काव्य कृतज्ञता से भरे हृदय की सहज अभिव्यक्ति है।
यह उन सभी ज्ञात-अज्ञात आत्माओं को नमन करता है जो अपने-अपने स्तर पर युगनिर्माण में लगे हैं।
छोटे-छोटे प्रयासों की महत्ता और शुद्ध भाव की शक्ति को यह अत्यंत सुंदर ढंग से प्रस्तुत करता है।
इसमें प्रेम, सहयोग, आभार और वैश्विक एकत्व की भावना का अद्भुत संगम है।


काव्य (Kavya)

जाने क्यों हृदय बस कृतज्ञता से भरा हुआ है,
हर किसी के लिए,
जाने कितनों के लिए,
जाने-अनजाने उन सबके लिए,
जो मानवता के लिए समर्पित हैं।

अपने-अपने रंग लिए,
अपने तरीके से युगनिर्माण कर रहे हैं।
भले ही चींटी की चाल चल रहे हैं,
लेकिन लगातार चल रहे हैं,
और श्रेष्ठ उद्देश्य के लिए पग रख रहे हैं।

जाने कितने होंगे इस धरा पर,
जो धरा को सुरभित, आनंदित बनाने के लिए
अपने प्रयास कर रहे हैं।

धरा पर सच्चे, दिव्य, शुद्ध, बुद्ध प्रेम की धारा बहाने के लिए
जिनके हृदय मचल रहे हैं—
उन जाने-अनजाने सबको हम प्रणाम कर रहे हैं।

सबके श्रीचरणों में सिर आज रख रहे हैं।
उनके कारण आज हम यहाँ इस धरा पर चैन की साँस भर रहे हैं।

उनके कार्य कितने विशाल, व्यापक या भव्य हुए—इसका अंतर नहीं है यहाँ,
लेकिन उनका हृदय कितना गहराई में स्वयं में उतरा,
कि उन्होंने श्रेय का ये पथ चुना
और कार्य युगनिर्माण का हाथ में लिया।

और ये कार्य कुछ भी हो सकता है—
कार्य क्या है, इससे अंतर नहीं यहाँ।

एक छोटा सा प्रयास
हज़ारी बाग बना देता है।

पटना के हज़ारी जी क्या करते थे—
एक छोटे से व्यक्ति थे, बस एक काम हाथ लिया—
आम की गुठलियाँ एकत्रित करना
और उनका सही इस्तेमाल किया।

ये कहानी हमने गुरुदेव के साहित्य में पढ़ी है,
कि कैसे एक व्यक्ति ने छोटे से संकल्प से
हज़ारों पेड़ लगाकर प्रकृति को योगदान दिया।

काम भव्य हो—ये ज़रूरी नहीं,
दिव्य होना चाहिए।

काम का output तो ईश्वर के हाथों में है,
लेकिन input में intention और intensity सही होनी चाहिए।

इसी क्रम में गुरुदेव ने कहीं Bata के उदाहरण से समझाया है—
Bata के मोची होने के सफर से Bata उसे उसकी नियत ने बनाया है।

मोची काम करते हुए बस ये सोचते थे—
कि मैं जूता ऐसे सही करूँ
कि लोगों को आराम मिले...
उनके सारे दिन के काम का बोझ उनके पैर उठाते हैं,
तो पैर दर्द न करें।

और उनकी इसी भावना के कारण
लोग उनसे जूता सही करवाने के साथ-साथ बनवाने भी लगे,
क्योंकि लोग वो आराम, सही हुए जूते से पाने लगे।

तो नया तो क्या ही लाजवाब होगा।

अब इस क्रम में याद आ गया—
आज भी हमारी माताओं को जूता-चप्पल लेना होता है,
तो उनके मुख से निकलता है—
Bata का लूँगी।

वो भले ही किसी भी कंपनी का लें,
लेकिन उनके भीतर आराम के साथ बाटा नाम जुड़ा है

यही बस intention का खेल यहाँ है,
और ये intention कितनी गहराई से जन्मी—
ये intensity काम के लिए प्रेरित करती।

इसी क्रम में आज बस कृतज्ञता से भरी हुई है
हृदय की हर लड़ी।

अगर आपने ये कविता पढ़ी,
और आप भी कर रहे हैं कुछ ऐसा कहीं,
जिससे गौरवान्वित होती है माँ प्रकृति कहीं,
आनंद पाती है आपकी अंतरात्मा कहीं,
सुरभित होती है धरा की ऊर्जा सदा ही,
वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना आपके भी अंदर हिलोरे ले रही—

तो आपको भी हृदय से धन्यवाद सदा ही।

आपके लिए भी ढेर सारा राधा राधा राधा—
स्वयं राधा जी श्रीजी महल से भेज रही,
ऐसा इस पल का विश्वास है कहीं।

इसी क्रम में उन सबको भी आभार है,
जो जाने कितने वर्षों से
कितना साथ, सहयोग दे रहे हैं—
स्थूल, सूक्ष्म या कारण से अपने तरीके से
संग-साथ चल रहे हैं।

कोई प्रार्थना से भाव भेजता है,
तो श्रीशक्ति से पालन-पोषण करता है।
कोई गुरु-कार्य में साथ, सहयोगी बनकर
कंधे से कंधा मिलाकर काम करता है।

कोई ज़िंदगी के खूबसूरत सबक सिखाता है,
कोई आत्मा के उत्थान का कारण बन जाता है।

कोई तो बस सूक्ष्म से प्रेम करते हुए
प्रेम-अश्रुओं से नहलाता है।

जाने कितना प्रेम, आशीर्वाद, साथ, सहयोग
कितनों का यहाँ आता है।

आपके हर साथ, सहयोग, आशीर्वाद के लिए
आपको आभार ये हृदय करता जाता है।

मात्र इस जन्म नहीं—
जाने कितने जन्म और कितनों का साथ और सहयोग मिला होगा।

आप सबके लिए गुरुदेव माँ से प्रार्थना—
आप सब उनके सानिध्य में रहें सदा।

गुरुदेव माँ आप सबके लिए बनाएँ वो व्यवस्था,
जो आपके मंगल की हो सदा।

हम तो आपको क्या ही दे पाएँगे,
लेकिन गुरुदेव माँ आप तक अवश्य
अपना प्रेम उनके माध्यम से ले आएँगे।

इस पल तो बस कृतज्ञता के भाव से
ढेर सारा राधा राधा राधा
समस्त ब्रह्मांड में भरने की भावना यहाँ।

पंचतत्व से भी प्रार्थना—
इस राधा नाम ऊर्जा को गुरु आदेशानुसार
हर उस हृदय तक ले जाएँ,
जो प्रेम से प्रेम की बात है सदा दोहराएँ।

महाकाल के युगनिर्माण में
सदा साथ अपने तरह से निभाएँ।

कृतज्ञता की ये भावना से
पूरा ब्रह्मांड आज भर जाए।

हर किसी तक ये प्रेम भर-भर कर जाए,
और हर कोई इस प्रेम में डूब जाए।

क्योंकि ये प्रेम किसी देह का नहीं,
ये तो प्रेम से प्रेम की दिव्य, देव ऊर्जा कहीं।

और जो इस प्रेम में डूब जाए,
वही पार लग जाए।

ब्रह्मांडीय प्रेम की ये ऊर्जा
आपको भी स्पर्श करेगी।

आप बस गुरु सानिध्य में
प्रेम से प्रेम के लिए राधा राधा गाएँ
और मुस्कुराएँ।

आपकी ये मुस्कान ब्रह्मांड को भेज दीजिए,
और कृतज्ञता की इस भावना को स्वीकार कीजिए।

आप सभी को ढेर सारा प्यार और आभार,
जो सदा यूँ साथ निभा रहे हैं।

6:15 AM
3 April 2026


संक्षिप्त सारांश

यह काव्य कृतज्ञता और प्रेम से भरे हृदय की अभिव्यक्ति है।
यह उन सभी आत्माओं को नमन करता है जो अपने-अपने तरीके से युगनिर्माण में लगे हैं।
छोटे-छोटे प्रयासों की महत्ता और शुद्ध भावना की शक्ति को यह उजागर करता है।
यह काव्य हमें आभार, सहयोग और प्रेम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।


आध्यात्मिक चिंतन बिंदु

  • कृतज्ञता का भाव आत्मा को विस्तारित करता है

  • छोटे-छोटे प्रयास भी युगनिर्माण में महत्वपूर्ण होते हैं

  • कार्य से अधिक उसकी भावना और नीयत महत्वपूर्ण है

  • प्रेम और सहयोग ही सच्ची साधना का आधार हैं

  • हर व्यक्ति अपने तरीके से दिव्य कार्य कर रहा है

  • वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना ही वास्तविक आध्यात्मिकता है


समापन

यह काव्य हमें याद दिलाता है कि हम अकेले नहीं हैं—अनगिनत आत्माएँ इस दिव्य कार्य में साथ चल रही हैं।
हर छोटा प्रयास भी ब्रह्मांड में सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार करता है।
कृतज्ञता, प्रेम और सहयोग से ही जीवन सार्थक बनता है।
और यही सच्चे युगनिर्माण की पहचान है।





1 टिप्पणी:

  1. कृतज्ञता प्रेम का विस्तार है।
    हर एक दिव्य भाव से किया गया कार्य ब्रह्मांड में ऊर्जा की एक तरंग उत्पन्न करता है। ✨

    जवाब देंहटाएं

कृष्ण-संवाद: क्या है चिंतन का वास्तविक स्वरूप?

चिंतन का विज्ञान: देह के पार कृष्ण का अहसास चित्त और चिंतन: आत्मनिर्माण और चरित्र का मूल कर्म से परे चिंतन: जब गुरु और इष्ट ही बन जाएं हम...