शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026

कृतज्ञता से भरा हृदय: राधा नाम जप और गुरु कृपा का दिव्य अनुभव - अखंड राधा नाम

जब हृदय में उमड़ी कृतज्ञता: गुरु, प्रेम और समर्पण की जीवंत अनुभूति


भूमिका (Bhoomika) 

यह काव्य एक ऐसे दिव्य क्षण का अनुभव है, जब हृदय कृतज्ञता से पूर्ण हो जाता है।
गुरु स्मरण, राधा नाम जप और प्रकृति के साथ एकात्मता का यह भाव अत्यंत सूक्ष्म और गहन है।
इसमें समर्पण, विनम्रता और गुरु आज्ञा के प्रति श्रद्धा की झलक मिलती है।
यह काव्य हमें प्रेम और कृतज्ञता के माध्यम से आत्मिक विस्तार का मार्ग दिखाता है।


काव्य (Kavya)

आज की तो क्या ही कहानी है सखा (कृष्ण ),
सुबह से हृदय बस कृतज्ञता से रहा भरा।

क्या ही दैवीय दिव्य जीवन गुरुदेव ने कर दिया,
सुबह उठते ही गुरुदेव का सिमरन होता,
फिर ध्यान, चिंतन, मनन होता।

राधा जी का नाम संग होता,
और गहरा उतर जाओ तो बस माँ, माँ, माँ होता।

इसी क्रम में जब समूह संग राधा नाम जप हुआ,
तो लगा हृदय में उतर गई गुरुदेव की वेदना यहाँ।
गुरुदेव मानो कह रहे हैं—

बच्चों तुम मजबूत कंधे हो हमारे।
अंग-अवयव हो, तुम्हीं दो नयन तारे॥
भार तुम पर आज दोनों सौंपते हैं।
पूर्णतः निश्चिंत तुम सबके सहारे॥
कार्य जब उत्साह से पूरा करोगे।
प्यार-आशीर्वाद देता हाथ होगा॥

और यहाँ से बस पुकार निकली,
माँ, माँ, माँ...
मुझे मेरे पिता के लायक बना दो माँ।

शब्द बस प्रेम का एक—राधा, राधा, राधा,
आवरण से बह रहा,
और भीतर का भाव बस माँ, माँ, माँ।

एक पल में रामायण मन का
का वो भाव याद आ गया,
जहाँ राम जी कहते हैं—

सुन रे तोता, सुन री मैना,
मैं भी पंखों वाला होता,
तो भारतीय संस्कृति की सीता को लौटा लाता।

और यहाँ भी यही लगा,
गुरुदेव हमारे तो पंख भी आप और गुरुदेव माँ।
अब नहीं पता कैसे और क्या काम करना,
लेकिन आप देह रूप यंत्र से कर लो जो करना।

चारों ओर प्रकृति को देखने लगे,
हर ओर बस प्रेम की एक ऊर्जा यहाँ।
प्रकृति प्रेम बहा रही है यहाँ-वहाँ।

अश्रुपूर्ण हृदय से माँ प्रकृति से कहा,
माँ मुझे भी बस अब तू बहा ले जा,
और मेरे गुरु की देवी-देव योजना में
आहुति बना।

ये इच्छा नहीं है माँ...
गुरु आज्ञा का पालन करने की है भावना।
और इस भावना का जन्म मेरी माताजी से हुआ।

ये भावना मैं नहीं हूँ,
मुझमें इतना दुस्साहस कहाँ,
ये तो वो पल है,
जब मेरी वंदनीय माँ
भाव बनकर हृदय में स्थान कर चुकी है,
और प्रार्थना बनकर बह रही है,
और राधा नाम से विस्तार ले रही है।

कृतज्ञता से भरी हुई है,
और प्रेम, दुलार, स्नेह अनंत दे रही है।

इस भाव को अभिव्यक्त
करने के लिए शब्द नहीं हैं।

ये भाव बहुत विराट होने लगा,
क्योंकि भीतर की लघुता को पल-पल विलय कर रही है माँ।

कभी रक्तदान शिविर दिखाई देने लगा,
और हर कोई जो इस तरह से सेवा करता,
इस तरह के आयोजन करता,
उनके लिए भाव प्रेम का आने लगा।

ऐसे न जाने कितने काम हैं,
जो इस संसार में हो रहे हैं,
और संसार को दिव्य बना रहे हैं।

बस भावना याद आ गई वो,
बचपन से सुनी है जो।

वंदना के इन स्वरों में एक स्वर मेरा मिला लो।
Link 
https://youtu.be/1jCe1PDhGOk?si=VuPsSTdSqOn1um6F

बहुत दिव्य भाव गीत है,
वंदना गीत माला में संग्रहित है।
आप सब भी सुनकर देखना,
क्या पता जुड़ जाए कोई भावना।

जो भी है,
इस अखंड राधा नाम में कोई तो जादू है सखा।

ये लिखा, और कृष्ण हँसने लगा,
बोला—राधा स्वयं जादू है, कृष्ण प्रिया।

क्योंकि प्रेम ही राधा तत्व यहाँ,
और प्रेम तो परमेश्वर।
तो परमेश्वर से बड़ा कुछ है क्या भला?

राधे राधे राधे शारदे जगज्जननी जगदंबा।

1:00 PM
3 April 2026


संक्षिप्त सारांश

यह काव्य कृतज्ञता, समर्पण और गुरु-कृपा के गहन अनुभव को व्यक्त करता है।
राधा नाम जप के माध्यम से साधक का हृदय प्रेम और विनम्रता से भर उठता है।
यह हमें सिखाता है कि सच्चा मार्ग गुरु आज्ञा और प्रेम में ही है।
हर अनुभव अंततः हमें परम प्रेम की ओर ले जाता है।


आध्यात्मिक चिंतन बिंदु

  • कृतज्ञता साधना का आधार है

  • गुरु आज्ञा ही जीवन का मार्ग है

  • राधा नाम जप चेतना को जागृत करता है

  • समर्पण अहंकार के विलय से जन्मता है

  • प्रेम ही परम सत्य है

  • हर सेवा कार्य दिव्यता का माध्यम है


समापन

जब साधक का हृदय कृतज्ञता और प्रेम से भर जाता है, तब जीवन स्वयं साधना बन जाता है।
गुरु की कृपा और नाम की शक्ति उसे भीतर से रूपांतरित करती है।
यह काव्य उसी दिव्य यात्रा की झलक है।
और अंततः, प्रेम ही हमें परम सत्य तक पहुँचाता है।


“राधा नाम अर्थात प्रेम में डूबा हृदय ही गुरु की वेदना को महसूस कर पाता है…”



1 टिप्पणी:

  1. माँ मुझे मेरे पिता के लायक़ बना दो, माँ आज तू मेरी ये विनंती सुन लो 💜

    जवाब देंहटाएं

कृष्ण-संवाद: क्या है चिंतन का वास्तविक स्वरूप?

चिंतन का विज्ञान: देह के पार कृष्ण का अहसास चित्त और चिंतन: आत्मनिर्माण और चरित्र का मूल कर्म से परे चिंतन: जब गुरु और इष्ट ही बन जाएं हम...