रविवार, 19 अप्रैल 2026

“नाम जप की ऊर्जा में जागा कृतज्ञता का सागर — कृष्ण ही लेखक, कृष्ण ही अनुभव”

“जब कृष्ण नाम जप बना जीवन का उत्सव: तिथियों से जुड़ी दिव्य चेतना का अनुभव”


🟡 भूमिका (Bhoomika) 

यह काव्य केवल शब्द नहीं, बल्कि कृतज्ञता की एक जीवंत धारा है—
जहाँ साधक अनुभव करता है कि जो कुछ भी हो रहा है, वह सब ईश्वर की ही लीला है।
नाम जप के माध्यम से साधारण दिन भी दिव्य तिथियों में बदल जाते हैं, और जीवन एक उत्सव बन जाता है।


🔵 काव्य 

कृष्ण नाम जप शुरू हुआ,
और यहां आज कुछ लिखने का मन हुआ।

लिखना भी क्या—
बस एक आभार की भावना है यहां।

अब कृष्ण को Gratitude देने के लिए भी,
तो कृष्ण ही लेखनी से देना होगा,
क्योंकि कृष्ण ही लेखक और कृष्ण ही रचयिता सदा...
कृष्ण ही पात्र और कृष्ण ही भूमिका यहां।

तो कान्हा, ये 15 दिन के कृष्ण नाम
का शुभारंभ करवाने के लिए शुक्रिया सखा।

नवरात्रि से जो शुरू हुई 12 घंटे अखंड जप की ऊर्जा,
उसने यूं दिव्य रुख लिया,
कि... विश्वास भी कठिन है करना।

बस गुरु की कृपा,
साथियों का साथ,
तुम्हारी लीला और महिमा।

और आज तो आभार बस बहुत ज्यादा है।

इस कृष्ण नाम जप ऊर्जा के कारण
अक्षरा तृतीया celebrate हो गई।

और इस बीच की जब सब तिथियां देखीं,
तो अंतरात्मा अभिभूत हो गई—

17 April से 30 April के बीच:

18 अप्रैल — पाराशर ऋषि जयंती
19 अप्रैल — अक्षय तृतीया
21 अप्रैल — सूरदास जयंती
22 अप्रैल — Earth Day
23 अप्रैल — गंगा सप्तमी
25 अप्रैल — सीता नवमी; नरसिंह जयंती
30 अप्रैल — मां आनंदमई प्राकट्य दिवस

और 1 May — बुद्ध पूर्णिमा को
राधे-राधा गोबिंद, गोविंद-राधे आदि नाम जप संग-संग करके
पूर्णाहुति करने का भाव बन रहा।

ये सब खास दिन,
तुमने नाम जप से और खास बना दिए सखा।

नहीं तो ये सब तिथियां हर साल आती हैं
और बीत जाती हैं,
लेकिन इस वर्ष इन सब दिव्य ऊर्जाओं से जुड़ने का सौभाग्य हो गया,
क्योंकि चिंतन इस ओर तुमने ठहरा दिया।

आभार तिथि की सूचना पहुंचाने वाले का भी यहां,
और लीला तो तुम कर ही रहे हो यहां।

कान्हा मुस्करा दिया,
बोला— क्या लीला करी, ये बता।

हमने कहा—
कृष्ण कृष्ण बोलना कठिन क्यों जान पड़ता, ये तो बोलो जरा,
और कृष्ण की जगह “कृष्णा” सुनाई देने लगता—
उसकी लीला क्या?

हम तो मान लेते हैं— कृष्ण + आ...
कृष्ण + आ कहा जा रहा,
और फिर कृष्ण आ भी जाते हैं,
मस्ती करते हैं,
सखियों को सताते हैं...

और कुछ तो कृष्णजी, कृष्णजी कहकर तुम्हें पुकार लगाते हैं,
इतना आनंद आता,
सुनना अच्छा लगता,
लेकिन कर ना पाए सखा।

हमने भी प्रयास किया कृष्णजी कहें तुम्हें,
पर ना... हमारे तो तुम केशव हो छलिया।

और नाम जप का ये अमृत जो तुमने पिला दिया,
इसके लिए तो ढेर सारा आभार सदा।

कान्हा हंसने लगा,
बोला— मैंने कहां कुछ किया...

तुम्हारे गुरु का संदेश तुम सबने मान लिया,
तो ये तो है तुम्हारे गुरुजी की लीला।

हमने कहा— सो तो है सखा,
गुरु से ही सब संभव है यहां।

गुरुदेव हमारे शिवशंकर वरदाई,
हमने तो अहसास गुरु कृपा से कर लिया।

अब बस उनके बताए मार्ग पर चलने की शपथ लेते हैं यहां।

युगधर्म ही एक मात्र लक्ष्य गुरु का दिया हुआ,
और गुरुदेव ही अपने सपने को अपनी इस देह से जिएंगे,
और जी रहे— ये विश्वास पल-पल गहरा हो रहा...

और बाकी तो सत्य जानो तुम और गुरुदेव मां।

हमसे तो बस आज Gratitude ले लो भर-भर के आज सखा।

राधे राधा शारदे जगतजननी जगदंबा

12:07 AM
20 April 2026


🟢 संक्षिप्त सारांश

यह काव्य नाम जप की शक्ति और उसके माध्यम से जागी कृतज्ञता को दर्शाता है, जहाँ हर तिथि, हर क्षण और हर अनुभव दिव्य बन जाता है—और साधक समझता है कि सब कुछ गुरु और कृष्ण की ही लीला है।


🟠 आध्यात्मिक चिंतन बिंदु

  • नाम जप साधारण समय को भी दिव्य बना देता है

  • कृतज्ञता ही सच्ची भक्ति का स्वरूप है

  • गुरु ही हर साधना का मूल और परिणाम हैं

  • तिथियाँ केवल तिथि नहीं, ऊर्जा के द्वार हैं

  • ईश्वर ही लेखक, पात्र और अनुभव—सब कुछ हैं


🔴 समापन

जब जीवन में नाम जप जुड़ जाता है,
तो हर दिन, हर तिथि, हर अनुभव—
एक दिव्य उत्सव बन जाता है।

और तब साधक बस यही कहता है—
सब कुछ तुम हो… और तुम्हें ही आभार।

यह काव्य कृष्ण नाम जप की दिव्य ऊर्जा और कृतज्ञता के भाव को व्यक्त करता है, जहाँ साधक अनुभव करता है कि हर तिथि और हर घटना गुरु और ईश्वर की लीला बनकर जीवन को एक आध्यात्मिक उत्सव में बदल देती है।


“जब नाम जप जुड़ गया… हर दिन दिव्य तिथि बन गया।”



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृष्ण-संवाद: क्या है चिंतन का वास्तविक स्वरूप?

चिंतन का विज्ञान: देह के पार कृष्ण का अहसास चित्त और चिंतन: आत्मनिर्माण और चरित्र का मूल कर्म से परे चिंतन: जब गुरु और इष्ट ही बन जाएं हम...