2. भूमिका (Bhoomika)
यह काव्य कान्हा और भक्त के बीच के उस अत्यंत कोमल संवाद की अभिव्यक्ति है, जहाँ भक्त अपने उलझे हुए मन, देह की थकान और कृष्ण के 'प्रेम जताने' के ढंग को समझने का प्रयास कर रहा है। इसमें देह के विश्राम (नींद) को सूक्ष्म के परिवर्तन की एक अवस्था के रूप में देखा गया है। जब हमारे मन की नहीं होती, तब भी कृष्ण का साथ कैसे बना रहता है और कैसे प्रेम 'मर्जी' से ऊपर उठकर 'स्वीकार' बन जाता है, यही इस संवाद का सार है।
3. काव्य (Kavya)
कान्हा! इतना क्यों सताते हो?
इतने क्यों सुलाते हो?
ये दोनों बातें आईं,
और फिर लगा यार—
कान्हा सता सकता है क्या?
कान्हा तो बस प्रेम करता है।
और कान्हा ने सुलाया नहीं,
कान्हा तो स्वयं देह से सो गया।
इस देह को नींद की आवश्यकता होगी,
क्योंकि जब कोई परिवर्तन सूक्ष्म का होता है,
तो देह को सुलाकर होता है;
जैसे दही जमाने के लिए दूध को स्थिर रखा जाता है,
ऐसे ही देह को प्रत्यावर्तन के लिए गुरुदेव सुला देते हैं।
ऐसा हमने बड़ों से सत्संग में समझा,
बाकी सत्य तो बस तुमको पता।
लेकिन हम तुमको ये नहीं कह सकते—
कि तुम सताते हो;
तुम तो बस प्रेम जताते हो,
प्रेम का अहसास देते जाते हो।
भले ही हम सो रहे थे,
लेकिन कान में कृष्ण नाम के रंग चल रहे थे।
एक-एक देह का नाम जानते हैं,
जो नाम कर रही थी
और तुम्हारा ध्यान कर रही थी;
और दो को तो सपने में भी देख लिया।
सपना याद नहीं,
लेकिन ये पता कि मानो कृष्ण-कृष्ण करते हुए
वही सपने में आ गई यहाँ।
कान्हा हँसा,
बोला, "चल अब तो नींद नहीं रही ना?"
हमने कहा, "मोहन! पता नहीं चल रहा।"
और फिर एक संस्कार की बात की,
और पेट की भी स्थिति बता दी।
इसलिए नहीं कि ठीक हो जाए,
क्योंकि कुछ गलत नहीं है;
जो है, जैसा है, सही है।
लेकिन कान्हा से कहने में आनंद है,
और कान्हा सही और गलत से परे सब सुनता है।
कान्हा वो है जो सब कुछ समझता है—
कान्हा को सब पहले से पता होता है -
कि हम क्या कहना चाहते हैं,
फिर भी एक-एक बात पूरी सुन लेता है।
पर ये कमी यहाँ पर है,
पूरी बात नहीं सुन पते है, हम सखा
पर कोई बात नहीं, ये भी सही हो जाएगी
जब मेरी श्रीजी चाहेंगी।
कोई भाव विचार नहीं,
कान्हा! अब क्या कहें?
बस शायद इस पल कोई चाहिए
जिससे बात करें,
और तुमसे अच्छा साथी कौन यहाँ?
"मेरा एक साथी है बड़ा ही भोला-भाला है,
कोई माने ना माने वो जग से निराला है..."
ये एक भजन सुन-सुन कर
समय हमने तुम्हारी याद में निकाला है।
और अब तो तुम संग-साथ हो सखा,
अब कौन सा भजन सुनें ये तो बोलो ज़रा?
कृष्ण नाम धुन का अमृत तो पी रहे हैं,
और उसी से इतने आनंद से भरे हैं।
लेकिन थोड़ी बात तुम करो अब,
एक कोई गीत या भजन सुनवाओ,
कि लगे ये मेरे कान्हा ने मेरे लिए भेजा है—
कुछ नया सा, जो पहले ना हो सुना।
कान्हा हँसा,
बोला, "अच्छा चल,
कान्हा और उपासना मेहता लिखकर देख,
कुछ आता है क्या?"
अरे! कुछ नहीं मिला कान्हा...
एक भजन मिला...
पहली बार सुना,
और वो तब के लिए है जहाँ ठाकुर बाबा...
मोहन बोला, "और तुझे तो चाहिए सखा भाव से कुछ जुड़ा।"
हमने कहा, "हाँ! बस कुछ ऐसा कि तुम्हारा अहसास हो जाए।"
कान्हा बोला, "तो यही भजन है वो राधाप्रिया,
ध्यान से सुन... वो जिसे तू सोच रही,
तू गा रही,
वो मैं गा रहा हूँ,
मैं तेरे से ये भाव कहता जा रहा हूँ।"
और भाव क्या—
(0:30-0:55)
"मुझे अपना बना लो श्याम, बेटी कह बुला लो श्याम,
मैं तेरी हूँ बता दे तू, गले फिर से लगा ले तू।"
- देख पहले तो ये कान्हा राधा हृदय से कह रहा,
अब राधा तो पहले है जगत की माँ,
तो कान्हा राधा हृदय से कह रहा—
अपना बना लो,
बेटा कह बुला लो।
आगे बढ़ अब....
(1:42-2:22)
"तेरे दर्शन को सांवरिया मेरी पलकें तरसती हैं,
तेरी यादों के आँगन में कितना ये बरसती हैं।
आकर प्यास बुझा देना, गोदी में सुला लेना,
मैं तेरी हूँ बता दे तू, गले फिर से लगा ले तू।"
-अब प्रेम का रंग-रूप स्वरूप बदला,
और मोहन तेरे से कह रहा—
तेरे दर्शन बिना कान्हा नहीं रह सकता,
तेरी सारी बातें याद हैं हमें कृष्ण प्रिया।
मैं तेरा हूँ, तेरी गोदी में सुकून होता,
तू बस मुझे चाहती और मेरे से कुछ नहीं चाहती,
ये समझ आता यहाँ।
(3:18-3:54)
"मेरे मन के मंदिर में बसी तेरी ही मूरत है,
दुनिया के नजारों से वो लगती खूबसूरत है।
तेरी सेवा मेरा जीवन, तेरी पूजा मेरा अर्पण,
मैं तेरी हूँ बता दे तू, गले फिर से लगा ले तू।"
इसी तरह इस भाव का अहसास कर ज़रा।
(4:48-5:24)
"सुना है मैंने सांवरिया तू हारों का सहारा है,
डूब रही मेरी कश्ती, मिला ना कोई किनारा है।
माझी बनके आ जाना, साहिल से मिला जाना,
मैं तेरी हूँ बता दे तू, गले फिर से लगा ले तू।"
कृष्ण को भी प्रेमी भक्तों का सहारा सदा,
अब अगर कान्हा तेरे से ये कहे तो अनुचित क्या?
(6:24-6:59)
"गमों की काली बदरी श्याम आरजू के सिर मँडराए,
गर दुखों की आंधी में हौसला टूट ना जाए।
संभालो तुम मुझे भगवन, थमा दो अपना अब दामन,
मैं तेरी हूँ बता दे तू, गले फिर से लगा ले तू।"
और ये तो युगनिर्माण योजना का आवाहन यहाँ,
कुछ हो जाए हौसला बना कर रखना, गुरु की राह पर चलना।
जाने क्यों हमारी भावनाओं को इस सबसे सुकून नहीं हुआ,
मोहन! तुमने बहुत ही ज्यादा चढ़ा दिया।
हम चाहकर भी नहीं इस भजन से जुड़ पा रहे,
जैसे तुम चाह रहे;
लेकिन बस तुम हो तो सुकून है।
हमने तुमसे कहा कुछ गीत भेज दो,
तुमने भेज दिया,
वो जो तुम्हें पसंद है यहाँ;
हमको नहीं समझा तो हमारी खता।
यही तो हर रिश्ते में होता,
हमें जो चाहिए होता,
वो ना मिले तो मन उदास हो जाता;
और हमको कृतज्ञता होनी चाहिए
कि कम से कम कुछ कहा, भेज दिया।
तो मोहन! तुम जो अहसास करते हो,
वो तुमने बता दिया।
हमको नहीं समझा तो क्या हुआ,
तुमने तो कुछ दिया ही है ना।
जैसे हम तुमसे प्रेम करते हैं,
तो अपने मन मर्जी के भजन सुनते हैं,
जो भाव तुम देते हो उसी भाव अवस्था
अनुसार भजन से जुड़ते हैं।
तुमसे कभी नहीं पूछते—
कि बताओ तुम्हें कौन से भजन से याद करें?
लेकिन ये सब सही है,
और अब इस दिल की उदासी का क्या करें?
तो चलो तुमको वो भजन सुनवाते हैं
जो हमें सदा ही प्रिय।
हम तुम्हारा भेजा नहीं सुन पाए—
हमारी कमी;
लेकिन तुम तो सब सुनोगे जो हम कहेंगे—
यही तुम्हारी खूबी,
इसलिए तुम भगवान कान्हा, केशव कान्हा, जगद्गुरु कहलाए।
अब भजन लगा लिया,
और कान्हा हँसने लगा।
बोला, "तेरी साफ स्पष्ट बात बहुत अच्छी लगती है।
यूँ तो ये भजन भी मैं तेरे से कह सकता हूँ,
तू मेरी एक ऐसी ही साथी है
जिसके पास मैं जब मर्जी आ जाता हूँ।
बहुत नाच नचाता हूँ,
मन को हरता हूँ,
चुराता हूँ,
तपाता हूँ,
गलाता हूँ;
लेकिन मन की नहीं होने देता हूँ।
मन ही अमन हो जाए इस ओर ले चलता हूँ।
आज भी तेरे मन की नहीं करी,
एक भजन, एक गीत भेज देता
तो मेरा क्या जाता?
लेकिन नहीं भेजा...
और तूने उसमें भी कुछ अच्छा सोच किया,
लेकिन नहीं हुई मोहन से खफा।
ये बस काव्य मैंने इसलिए ही बहाया है कृष्ण प्रिया,
कि जो मेरे से उनके मन की ना होने पर नाराज़ हो जाते हैं,
वो अपने भीतर अच्छे से झाँक लें—
कहीं उनकी नाराज़गी उनका अहम् तो नहीं?
प्रेम में नाराज़गी का कोई स्थान नहीं,
जो है, जैसा है, स्वीकार होता है सदा ही।"
प्रेममय सखी को माँ के स्वरूप में जाने को कहाँ,
लेकिन देखो सखी ने कैसे स्वीकार किया,
क्योंकि प्रेम रिश्ते में नहीं बंधा,
प्रेम तो बस समर्पण और Evolve होने की यात्रा यहाँ...
अपनी सखी की उदासी तो मैं दूर कर लूँगा,
लेकिन ये काव्य बस बहा दिया
क्योंकि सब मेरे अपने यहाँ।
हमको तो अब कुछ नहीं समझा,
ये चल रही क्या लीला?
लेकिन बस इस बात का आनंद और सुकून है
कि कब से जाने बस मोहन से संवाद हुआ।
कृष्ण नाम कान से हृदय में उतर रहा,
एक कान से भजन का अमृत आ रहा,
और एक तरफ ये काव्य बह रहा।
सब कुछ एक साथ हो रहा,
और फिर भी सब स्पष्ट है,
कहीं कुछ mix नहीं हो रहा।
मानो देह के एक-एक अंग से,
एक-एक इंद्री से मोहन गतिशील हुआ।
एक कान से कृष्ण नाम,
एक से भजन,
और हाथ से काव्य लेखनी के रंग चल रहे,
और राधा रूप हृदय में बस मोहन बस रहे।
ये तो बहुत बड़ी कहानी है,
इसको तो सूक्ष्म से सब जगह भेज दिया।
जिसके लिए होगी,
अवश्य पढ़ लेगा।
राधे-राधे! शारदे! जगज्जननी! जगदंबा!
8।10 PM
20 April 2026
4. संक्षिप्त सारांश
यह काव्य भक्त और भगवान के बीच के उस सहज रिश्ते को दर्शाता है जहाँ कोई पर्दा नहीं है। भक्त कान्हा से अपनी हर छोटी बात साझा करता है—चाहे वह देह की थकान हो या मन की उदासी। कान्हा सखा बनकर उसे सिखाते हैं कि सच्चा प्रेम अपनी मर्जी थोपना नहीं, बल्कि ईश्वर की रजा को स्वीकार करना है। यह कविता समर्पण, ईश्वरीय संवाद और 'मन से अमन' होने की एक गहरी आध्यात्मिक यात्रा है।
----------------------
5. आध्यात्मिक चिंतन बिंदु
सूक्ष्म परिवर्तन: जब आत्मा में गहरे बदलाव होते हैं, तो देह को 'स्थिरता' या विश्राम की आवश्यकता होती है।
ईश्वर से स्पष्टता: कान्हा से अपनी हर कमी और विचार को स्पष्ट कहना ही वास्तविक आनंद है।
मर्जी बनाम रजा: प्रेम में जब हमारी 'मर्जी' पूरी नहीं होती, तब भी ईश्वर के प्रति कृतज्ञता बनाए रखना ही परिपक्वता है।
समर्पण की यात्रा: प्रेम किसी बंधन का नाम नहीं, बल्कि निरंतर 'Evolve' होने और स्वयं को सौंप देने की यात्रा है।
मल्टी-टास्किंग चेतना: एक ही समय में नाम जप, भजन श्रवण और काव्य लेखन—ईश्वरीय कृपा से ही संभव है।
6. समापन
---------------------------------------
"प्रेम में नाराज़गी नहीं, बस पूर्ण स्वीकार होता है—कान्हा से एक रूहानी संवाद।"
और कान्हा खेल इसको साझा करते ही खेल गया😃😃🤣🤣🤣
ऐसा दिव्य भजन दिया है
के अंतरंग मै बस कृष्ण कृष्ण हो गया
मन बाग बाग हो गया
जाने क्या अंदर तक हलचल हो गई
इतना सुंदर भजन
पहली बार सुन रहे है😃
और सुनते रहो बस
और संवाद कान्हा ही कर रहा
केशव बहुत मस्ती करते है
तुम लोग भी सुन लेना ये अगला भजन😃😃

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें