शनिवार, 23 मई 2026

जब मन कहे “सब छोड़ दो” | अकारण प्रेम ने विचारों को कैसे परास्त किया

Phone नहीं, प्रेम जुड़ाव का आधार है | महाकाल की चेतना और अहंकार का संवाद


भूमिका



जब कभी मन में अचानक सबसे कट जाने, फोन switch off कर देने, या स्वयं को समेट लेने के भाव उठें —
तो संभव है यह काव्य आपको भीतर के उन विचारों को समझने और उनसे प्रेमपूर्वक बाहर आने का एक नया दृष्टिकोण दे।

यह काव्य उन सूक्ष्म मानसिक विचारों और भावनात्मक तरंगों का सजीव चित्रण है, जो कभी-कभी साधना पथ पर चलते हुए भीतर तीव्र दबाव उत्पन्न करती हैं।

लेकिन यहाँ एक साधक उन विचारों से भागता नहीं, बल्कि सीधे संवाद करता है — और प्रेम, गुरुकृपा तथा आत्मचेतना के आधार पर उनके भ्रम को तोड़ देता है।

यह काव्य केवल “फोन बंद करने” के विचार का उत्तर नहीं, बल्कि उस अहंकार, अपेक्षा और ध्यान पाने की चाह का समाधान है जो मन के भीतर सूक्ष्म रूप से जन्म लेती रहती है।


काव्य

कल से लेकर इस पल तक
हजारों बार बस एक ही धुन सवार हो जाती है —
के फोन ऑफ कर दो।

अब लगा
इस विचार को address करते हैं।
इससे ज़रा दो-दो हाथ करते हैं।

ऐसे काम में मन लगाकर,
इधर-उधर स्वयं को अटकाकर
इस विचार से पीछा छुड़ाना कठिन है।

ये बार-बार है,
और हर बार करता तेज प्रहार है।

तो विचार जी, सुनिए —

आप जहां से भी आ रहे हैं,
जिस भी लोक से पधारे हैं,
उधर ही वापस चले जाएं।

यहां आपका कोई काम नहीं।

आपकी दाल यहां गलने वाली भी नहीं।

कारण —
एक तो जब आप आते हैं और कहते हैं
“फोन बंद कर लो”,

तो माना — आप बहुत तीव्र होते हैं।

लेकिन हमको आपसे ये पूछना है —
क्यों करें बंद फोन?

हम हैं कौन?

हम कोई देश के प्रधानमंत्री हैं
के हमारे फोन बंद करने से देश रुक जाएगा?

अरे, धूल का एक कण नहीं हम यहां।

और हमारे साथी हमारा ब्रह्मांड हैं,
और हम उनका।

तो फोन बंद करने से
कुछ बदलने वाला नहीं यहां।

आप एकदम मूर्ख हैं विचार भइया।

आपको क्या लगता है —
ये फोन हृदय की भावनाओं का आधार है?

अरे, ये फोन तो एक device है।
डब्बा...
जिसके लिए आभार है यहां।

ऐ प्यारे फोन भइया, seriously मत लेना।

वो तो विचार को बताना है
के फोन का महत्व फोन चलाने वाले से है।

और यहां
इस देह को महाकाल चला रहा।

इस देह का हर भाव-विचार
बस महाकाल से होकर आ रहा।

ये फोन भी उनका ही है।

तो सुनो विचार जी ज़रा —

तुमको जिसने भी भेजा है,
उसके पास अधूरी जानकारी है यहां की।

और पूरी जानकारी देना हम जरूरी नहीं समझते।

इसलिए फोन बंद हों या नहीं,
यहां की प्रेम तरंग
अनवरत है,
अखंड है,
नियमित है,
सदा है,
विशुद्ध है,
सरल है,
निर्मल है,
शुद्ध है,
बुद्ध है,
और इस विचार से बहुत बड़ी है।

तो यहां तुम्हारे लिए स्थान नहीं है।

हमें स्वयं को uplift करना आता है।

ये हमारे गुरुजी की दी हुई training है।

हमारे सारे साथी ये कर सकते हैं।

क्योंकि हम प्रेम attention पाने के लिए नहीं करते हैं।

हम प्रेम
अपने साथियों को सताने के लिए नहीं करते हैं।

हम प्रेम
बस प्रेम से, प्रेम के लिए करते हैं।

तो तुमने सोचा
तुम हम पर दबाव बनाओगे फोन बंद का।

फिर हमारे साथी परेशान होंगे,
अपना-अपना काम छोड़कर
हम पर समय लगाएंगे।

तो — वो नहीं होगा।

क्योंकि फोन बंद नहीं होगा।

मेरे गुरुजी-माताजी करेंगे
तो कोई बहुत solid कारण होगा।

और मेरे साथी भी
महाकाल के दूत और यंत्र हैं यहां।

तो उनको भी
तुम कोशिश नहीं करना सताने की,
समझे कालनेमी के सखा?

इस पल तो विचार भइया
दुम दबाकर भाग गए।

अब आप सब ध्यान से सुनो —

हर अनुचित, अनावश्यक विचार की काट को
स्वयं से ढूंढ लो।

ये मत सोचो —

“यार, किसी ने मुझे पूछा नहीं...”
“मेरी किसी को आवश्यकता नहीं यहां...”
“मेरी अहमियत ही नहीं यहां...”

“कोई कहेगा तो करेंगे...”
“कोई तो मनाएगा...”
“कोई तो आएगा...”

ये सब अहम है।

हमारे साथ होने का कारण
हमारे अहम और हमारी छोटी सोच से बहुत बड़ा है।

हम अपने गुरुदेव-माताजी के लिए हैं
संग-संग यहां।

तो हमारे चलने, उठने, बैठने,
सोने, जगने,
साथ-साथ चलने का कारण
बस वही हैं और उनका प्रेम है।

और ये प्रेम बहुत शक्तिशाली है।

बस देना जानता है।

तो जो तुम्हें चाहिए, उसी पल वो दे दो।

और देखो
तुम्हें कैसे आनंद मिलेगा।

करके देखना —

अहम से जन्मी हर समस्या का समाधान
इसमें केशव ने दिया।

राधे राधे शारदे जगज्जननी जगदंबा।

1:41 PM
23 May 2026


समापन

जब प्रेम अपेक्षा से मुक्त हो जाता है,
तब मन के सबसे गहरे भय और विचार भी धीरे-धीरे विलय होने लगते हैं।

अकारण प्रेम केवल संबंध नहीं बनाता —
वह भीतर की चेतना को भी मुक्त करता है।


आध्यात्मिक चिंतन बिंदु

  • हर विचार सत्य नहीं होता, कुछ केवल मानसिक तरंगें होती हैं।

  • अनुचित विचारों से डरना नहीं, उन्हें जागरूकता से देखना आवश्यक है।

  • प्रेम यदि अपेक्षा से जुड़ जाए तो पीड़ा बढ़ती है।

  • अकारण प्रेम केवल देना जानता है, लेना नहीं मांगता।

  • अहंकार अक्सर “कोई मुझे पूछे” जैसी भावनाओं में छुपा होता है।

  • आध्यात्मिक संबंध बाहरी माध्यमों पर निर्भर नहीं होते।

  • साधना का अर्थ भागना नहीं, भीतर की ऊर्जा को uplift करना है।

  • गुरु कृपा मनोबल को स्थिर करती है।

  • जो चाहिए, वही दूसरों को देने से भीतर आनंद जन्मता है।

  • प्रेम का वास्तविक स्वरूप स्वतंत्र और निर्मल होता है।

“जो तुम्हें चाहिए, वही दूसरों को देना शुरू कर दो — अहंकार वहीं पिघलने लगता है।”

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृष्ण-संवाद: क्या है चिंतन का वास्तविक स्वरूप?

चिंतन का विज्ञान: देह के पार कृष्ण का अहसास चित्त और चिंतन: आत्मनिर्माण और चरित्र का मूल कर्म से परे चिंतन: जब गुरु और इष्ट ही बन जाएं हम...