जीवन एक प्रवाह: 'करना' नहीं, 'स्वयं होना' है गुरुकार्य
- महाकाल की पुकार: जब देह बन जाए गुरु का यंत्र
- कर्म से परे: हर साँस में गुरु के होने का अहसास
- महाकाल की अनकही लेखनी: 3600 किताबों से बहता महाप्राण
2. भूमिका (Bhoomika)
अध्यात्म के मार्ग पर चलने वाला हर साधक जीवन में कभी न कभी यह प्रश्न अवश्य पूछता है कि वास्तविक 'गुरुकार्य' क्या है? क्या यह कुछ विशेष कार्यों को करने, कुछ प्राप्त (Achieve) करने या अनगिनत मालाएँ जपने का नाम है? यह काव्य इसी गहरे प्रश्न के समाधान से उपजा है, जहाँ देह का 'मैं' गुरु-चेतना के आगे पूर्णतः नतमस्तक हो जाता है।
यह रचना उस मनःस्थिति का सीधा प्रवाह है जहाँ यह स्पष्ट हो जाता है कि गुरुकार्य कोई गणना या कैलकुलेशन नहीं है, बल्कि यह तो 'स्वयं होने' और 'बहने' की एक सहज अवस्था है। जब कर्म करने वाले का अहम गल जाता है और हर साँस में केवल गुरु का स्मरण शेष रह जाता है, तब देह से होने वाला हर साधारण कर्म स्वयं ही गुरुकार्य बन जाता है।
यह मात्र एक कविता नहीं है, बल्कि युगऋषि महाकाल (परमपूज्य गुरुदेव) की चेतना का एक सीधा संदेश है। यह काव्य अंत में एक बहुत ही सूक्ष्म पुकार में बदल जाता है—उस महाकाल की पुकार जिसने 3600 पुस्तकों के माध्यम से स्वयं को बहा दिया। यह इस बात का आश्वासन है कि आपको गुरु को नहीं खोजना है, आपका गुरु आपको स्वयं ढूँढ चुका है, उसे बस आपकी 'हाँ' का इंतज़ार है।
3. काव्य
Part 1: जीवन का प्रवाह और लक्ष्य का भ्रम
पता नहीं...जीवन क्या है
प्रयास और चेष्टा का सम्मिश्रण
या हर पल बस बहना
इस बहने का भी तो प्रयास करना होता है
या..बस छोड़ दो तो सब अपने आप होता
गुरुदेव कहते हैं
लक्ष्यविहीन कहीं नहीं पहुँचाता
पेंडुलम का उदाहरण दिया जाता
लेकिन लक्ष्य..क्या है मेरा
आज तक नहीं समझ आया यहाँ
बस जो जैसे आया होता गया
स्वयं से तो कोई चाह नहीं दिखाई देती
कुछ achieve करना हो ऐसा भी नहीं
गुरुकार्य भी हो रहा है
करने की चाह से नहीं..
बस स्वचालित कितना इसकी गिनती नहीं
कम-ज़्यादा की कैलकुलेशन से होगा तो गुरु कार्य नहीं होगा
अहम का पोषण होगा
Part 2: गुरुकार्य की परिभाषा और अंतःकरण का परिमार्जन
और फिर गुरु कार्य की कोई परिभाषा भी नहीं
गुरु किस देह से क्या काम लेंगे ये तो स्वयं गुरु ही निर्धारित करेंगे
हर कोई जो गुरु से जुड़ गया
उसकी देह से कुछ तो उसका गुरु कार्य ले ही लेगा
कार्य क्या ये बस गुरु को होगा पता
और इसका हिसाब-किताब काम की, जप, तप अनुष्ठान की क्वांटिटी से तो कभी नहीं लगाया जा सकता
और ये हिसाब-किताब से मुक्त सदा
ये तो विषय श्रद्धा भावना विश्वास का
हर वो कर्म जो गुरु के प्रति भीतर श्रद्धा विश्वास गहरा और प्रगाढ़ करे
अंतःकरण को गुरु के प्रति अनन्य भक्ति से भरे
हृदय प्रेम में डूब जाए
Part 3: कर्म का विलय और आनंद का विस्तार
आँख अश्रु पूरित हो जाए
गुरु-शिष्य का संबंध अंतरंग से गहरा हो जाए
भीतर का परिमार्जन होने लग जाए
आवरण गुरु के रंग रंग जाए
वो सब गुरु कार्य है..
हर वो कर्म जिसके होने के बाद बस एक मुस्कान खिल जाए
कर्म के परिणाम की फ़िक्र ना सताए...कर्म का कर्ता विलय हो जाए, कर्म की समीक्षा की आवश्यकता ही ना हो..
कर्म की नींव में इतना प्रेम हो
कर्म, स्वयं की planning से ना होकर...
बस होता जाए...
और गुरु के होने का अहसास गहराए
इस कर्म की ऊर्जा सुख-दुख से परे हो
इससे निकलने वाले स्पंदन अंतःकरण और बहिरंग में बस आनंद का विस्तार करते हों
Part 4: पूर्ण संतुष्टि और हर साँस में गुरु
अंतःकरण चतुष्टय जिससे सँभल स्वयं जाए
कोई कैसे ही गुरु कार्य की परिभाषा बताए
गुरु कार्य को किसी परिभाषा में नहीं बाँधा जा सकता यहाँ
बस वो कर्म जो भीतर संतुष्टि दे
एक पल भी हीनता ना हो
दोष दृष्टि की भावना ना हो
एक अनकहा सुकून हो
एक अनकही शांति हो
और हर पल गुरु के भीतर बाहर होने का अहसास हो
स्वयं को एक पल भी प्रमाणित करने का भाव ना हो
एक विश्वास हो कि गुरुदेव हैं
हर पल में हैं
हर पल ही वो हैं
और बस इसलिए देह रूप यंत्र से बह रही हर साँस बस गुरु है यहाँ
क्योंकि हर आती-जाती साँस में चिंतन है गुरुकृपा से गुरु का
Part 5: सूक्ष्म-प्रवाह और लेखनी रूपी गुरु
करना नहीं पड़ रहा..
स्वयं हो रहा...
इसलिए पुनः वही एक बात
हर वो कार्य
जिसके होने से गुरु के प्रति निष्ठा, श्रद्धा गहरी और प्रगाढ़ होती है वही कार्य गुरु कार्य है
जैसे ये काव्य....
इसके बहने में गुरु के होने का अहसास है यहाँ
लगता है मानो गुरु ही काव्य बनकर बह रहा
मात्र देह में नहीं...
सम्पूर्ण ब्रह्मांड में, पंचतत्व में
इस काव्य की ऊर्जा के स्पंदन हर ओर बह रहे हैं यहाँ
और इसलिए ये वाला पल बस गुरुकार्य हो गया
सूक्ष्म-कारण से इसकी ऊर्जा का प्रवाह विस्तार ले गया
स्थूल से देह से कर्म होगा
और ये काव्य एक Blog के रूप में प्रस्तुत हो जाएगा
Part 6: महाकाल का प्रवाह और जीवन की अमानत
उसके आगे क्या...नहीं कोई परवाह
किसने पढ़ा
किसने देखा
किसको क्या अनुभव हुआ
कितनों तक गया नहीं गया
ये सब गुरु की इच्छा
क्योंकि ये काव्य बहते से ही संख्या से परे चला गया
इसका विस्तार तो पंचतत्व और ब्रह्मांड में इसी पल हो गया
और ये अपना काम कर रहा
क्योंकि ये लेखनी ही तो गुरु यहाँ...
राधे राधे शारदे जगज्जननी जगदंबा
बस बह जाओ इस विश्वास के साथ...कि जीवन का हर पल गुरु से जन्मा और गुरु में विलय सदा
क्योंकि ये जीवन गुरु की अमानत है यहाँ
वही इस जीवन के स्वामी, संचालक, नियंत्रणकर्ता सदा
और अगर आपने ये यहाँ तक पूरा पढ़ लिया
Part 7: 3600 किताबों का प्रणेता और महाकाल की पुकार
तो यही आपकी आत्मा और आपके हृदय का भी सत्य है
ऐसा कहता है मेरा कृष्ण सखा
आपको बस ढीला छोड़कर महसूस करना
और बाकी तो सब गुरु इच्छा अनुसार हो ही रहा यहाँ या वहाँ
राधे राधे शारदे जगज्जननी जगदंबा
ये पल तो ऐसा है कि बस मानो बहता ही जाएगा
क्योंकि ये पल...का लेखक महाकाल यहाँ
देह के लिखने की तो सीमा होगी
लेकिन जब भाव ऊर्जा असीमित से बहेगी तो बस बहती रहेगी...
जैसे बह गई महाकाल की लेखनी यहाँ
एक, दो, 200 या 400 नहीं
3600 किताबों से महाकाल बह गया..
आपने पढ़ा क्या?
नहीं तो शुरू कर दीजिए
महाकाल आपका हृदय दरवाजा खटखटा रहा...
Part 8: गुरु का इंतज़ार और अंतिम सत्य
कुछ नहीं तो कुछ 'अखंड ज्योति' अवश्य पढ़िएगा...
आपको अच्छा लगेगा...
जिस उत्तर की तलाश में हैं आप
आपको तो निश्चित मिलेगा
ऐसा महाकाल कह रहा यहाँ
किसी के लिए तो कह रहा
जिसके लिए भी है उस तक ये भाव निश्चित पहुँच गया..
सूक्ष्म से तो इसी पल
स्थूल अपना रास्ता ढूँढ लेगा
कैसे..नहीं पता
जानने की आवश्यकता भी नहीं और ना इच्छा
क्योंकि महाकाल एक नहीं अनेक तरीक़े से सक्रिय है यहाँ..
अनेक देह महाकाल का यंत्र बन चुकी हैं उन्हें अहसास भी नहीं
और यही बस लीला सदा
राधे राधे शारदे जगज्जननी जगदंबा
सभी अपना ध्यान रखिए
और नियमित गुरु शरण होकर गायत्री जपिए
आपका गुरु आपको ढूँढ चुका है...बस आपकी हाँ का इंतज़ार यहाँ..
राधे राधे शारदे जगज्जननी जगदंबा
4:36 PM 18 June 2026
4. आध्यात्मिक चिंतन बिंदु
- गुरुकार्य को किसी गणितीय गणना, मात्रा (Quantity), या सांसारिक परिभाषाओं में नहीं बाँधा जा सकता।
- हर वह कर्म जो भीतर एक अनकहा सुकून, शांति दे और गुरु के प्रति श्रद्धा-निष्ठा को प्रगाढ़ करे, वही सच्चा 'गुरुकार्य' है।
- जब हम कुछ प्राप्त करने (Achieve) या स्वयं को प्रमाणित करने की चाह से कार्य करते हैं, तो वह 'अहम' का पोषण करता है, गुरुकार्य नहीं।
- वास्तविक समर्पण में परिणाम की चिंता मिट जाती है; 'कर्ता' का भाव विलीन हो जाता है और केवल 'होने' का आनंद शेष रहता है।
- यह जीवन और देह गुरु की अमानत है। जब हम स्वयं को पूरी तरह ढीला छोड़ देते हैं, तब महाकाल स्वयं हमारे भीतर से कर्म और चेतना बनकर बहने लगता है।
- युगऋषि (महाकाल) ने अपनी लेखनी से 3600 पुस्तकों के रूप में स्वयं को बहा दिया, और वे आज भी सूक्ष्म रूप से अनगिनत हृदयों के दरवाज़े खटखटा रहे हैं।
- आपको गुरु को खोजना नहीं है; 'आपका गुरु आपको ढूँढ चुका है, बस उसे आपकी हाँ का इंतज़ार है।'
5. समापन
अक्सर हम अपने जीवन को लेकर यह भ्रम पाल लेते हैं कि हमें ईश्वर या गुरु के लिए कुछ 'करना' है। हम कर्मों का हिसाब लगाने लगते हैं और अपनी तपस्या या सेवा को तौलने लगते हैं। परंतु यह काव्य स्पष्ट करता है कि गुरुकार्य कोई बाहर किया जाने वाला कर्म नहीं, बल्कि भीतर का परिमार्जन है। जब हम पूरी तरह 'शून्य' हो जाते हैं, तब देह एक यंत्र बन जाती है और हर साँस महाकाल का प्रवाह।
यदि यह पढ़ते हुए आपके हृदय में एक खिंचाव महसूस हुआ है, तो जान लीजिए कि यह महाकाल की उसी पुकार का हिस्सा है जो आपके द्वार तक पहुँच चुकी है। अब आपको बाहर कुछ नहीं खोजना है, बस पूर्ण विश्वास के साथ स्वयं को उस असीम धारा में छोड़ देना है। आपकी वह एक 'हाँ' आपके पूरे अस्तित्व को गुरु-कृपा के रंग में रंग देगी।
6. चिंतन बिन्दु
- "कम-ज़्यादा की कैलकुलेशन से होगा तो गुरु कार्य नहीं होगा... अहम का पोषण होगा।"
- "हर वो कर्म जिसके होने के बाद बस एक मुस्कान खिल जाए... वो सब गुरु कार्य है।"
- "एक विश्वास हो कि गुरुदेव हैं, हर पल में हैं... और बस इसलिए देह रूप यंत्र से बह रही हर साँस बस गुरु है यहाँ।"
- "किसने पढ़ा, किसने देखा... ये सब गुरु की इच्छा, क्योंकि ये लेखनी ही तो गुरु यहाँ।"
- "3600 किताबों से महाकाल बह गया... महाकाल आपका हृदय दरवाजा खटखटा रहा..."
- "आपका गुरु आपको ढूँढ चुका है... बस आपकी हाँ का इंतज़ार यहाँ।"

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें