आत्मशोधन और ईश्वरीय लीला: भीतर के द्वंद्व से मुक्ति
- अपेक्षाओं के पार: कृष्ण के साथ एक जीवंत आत्म-संवाद
- स्वयं से शून्य तक: दर्द और शरणागति का मार्ग
2. भूमिका (Bhoomika)
यह काव्य उसी आत्म-निरीक्षण की एक जीवंत प्रक्रिया से बहा है। यह एक ऐसी मनःस्थिति का गवाह है जहाँ देह और मन की अपेक्षाओं का सीधा टकराव इस ईश्वरीय विश्वास से होता है कि 'सबके भीतर ईश्वर ही कार्यरत है'। इसमें स्पष्ट झलकता है कि दूसरों के मौन या उनके व्यवहार से आहत होने के बजाय, अगर हम उस घटना में गुरु की इच्छा और 'कृष्ण-लीला' को देखने लगें, तो हमारे भीतर से धारणाओं का मायाजाल कैसे टूटने लगता है।
यह मात्र एक कविता नहीं है, बल्कि कृष्ण के साथ एक बहुत ही अंतरंग, पारदर्शी और भावपूर्ण संवाद है। इसमें कोई बनावट नहीं, बल्कि 'अहम' के गलने की पीड़ा और फिर उससे उपजे 'अकारण प्रेम' के आनंद का सीधा अनुभव है।
3. काव्य
Part 1: कर्म और ईश्वरीय इच्छा
सबको अपने हिस्से का कर्म करना यहां
और सबका कर्म ही केशव सदा
हमने मोहन से ये कह दिया....
जाने क्यों ये लिखने लगे मेरे मोहन
मोहन बोले, सच्ची ऐसा ही मानती है क्या,
के हर किसी का हर कर्म मोहन
हमने कहा कान्हा तुम्हारी मर्जी बिना तो ब्रह्मांड का एक पत्ता भी नहीं हिलता
माना हर कोई अपने चुनाव में स्वतंत्र है यहां
और सबके कर्म उनके सत रज तम से प्रकट होते है
लेकिन जब हम इस देह के लिए ये जीते है
के इस देह से बस गुरुदेव ही कार्यरत है
तो यही हम सबके लिए जीते है
ये गुरुदेव ने ही सिखाया यहां
और ये विश्वास सुख दुख से परे ले जाता है
आशा अपेक्षा आवश्यकता के भंवर से मुक्ति दिलाता
दुश्मनी तो किसी से होने का सवाल नहीं यहां
Part 2: दृष्टिकोण का परिवर्तन
आपको उसी तरह सोचना होगा
के मेरे गुरु ने सामने वाली देह से ऐसा किया
तो इसमें मेरे लिए क्या छुपा
और गुरु के अधीन हुआ हर कर्म कल्याणकारी सदा
दृष्टिकोण ही बदल जाता मोहन
सही गलत के judgement में नहीं पढ़ते आप
आत्मनिर्माण ही एकमात्र सत्य हो जाता
और सामने वाले के भीतर भी ईश्वर गहराता
संभावना तो है गहराने की सखा
अब देखो, 3 घंटे लगभग देह सोई
हम उठे तो भी आनंद में है
देह के साथ जो हुआ
समय का जो हुआ उसका सुख दुख नहीं यहां
ये विश्वास के गुरुजी ने चाहा होगा तभी ऐसे बेहोश हो गए
नहीं तो नहीं हो सकते थे
अपनी copy पर सुकून शान्ति हुई... ना हीनता ना कोई low high कहीं
इतने समय सोने का - समय खराब का सुख दुख नहीं
Part 3: अपेक्षाओं का मायाजाल और शरणागति
अब पल के भी पल में एक भाव आया था ...अरे साथियों ने क्यों नहीं उठाया
सोते समय कुछ तो सूक्ष्म का घटना क्रम घटित हुआ था ----
लेकिन अगले ही पल महसूस हुआ
अच्छा गुरुजी नहीं चाहते थे
उनका व्यवहार भी तो गुरुदेव यहां
और बस ये भाव..दैहिक ही था
क्योंकि ये ...अपेक्षा से आया था...के हम तो... कहां थे...क्यों नहीं किसी ने उठाया
लेकिन इस भावना से संग के संग दैविक हो गया
आशा अपेक्षा आवश्यकता का scope शून्य हो गया
और अपने कर्म की ownership बढ़ी यहां
शरणागति की भावना गहरी हुई
और ये भावनाओ का escape plan नहीं
जब तक अंदर वो एक छोटी सी चींटी है...जिसका मुँह दोष देने के लिए या आशा की ऊर्जा से खुला है
तब तक इसी तरह विचार करेंगे
के गुरुदेव ने इस बच्चे के लिए क्या सोचा था
जो सामने वाले साथियों की देह से इस व्यवहार स्वरूप प्रकट हुए....
संग संग ये स्वयं के अहम से बाहर निकलेगा
उनकी स्थिति परिस्थिति सोचने की समझ देगा
और इतना सब हुआ तो प्रेम गहराएगा
प्रेम ना भी गहराए लेकिन समता ये लाएगा
दोष दृष्टि और धारणा से मुक्त रखेगा
मन की मनगढंत मान्यताओं से दूर रखेगा
Part 4: Self Healing की पीड़ा और परिणाम
Self Analysis और Self Healing का बहुत बड़ा process यहां से होता केशवा
कार्मिक भी settle होते
और ईश्वर...अर्थात तुम मजबूती से मजबूर हो जाते हो ध्यान रखने के लिए
ये कहकर हमने हंस दिया...
देखो तुमको इस पल आना पड़ा
सोते हुए तुम ही तो ध्यान रख रहे थे देह का
ये भाव अपने इष्ट पर, भाव विचार और आत्मा को आश्रित रखता
एक Win Win situation है मोहना
मानते है ये जीना कठिन बहुत है मोहन
तुम्हारी कृपा, पुकार जप और चीत्कार लगती इसे जीने में
मन मान्यता से बाहर जल्दी से नहीं आता
इस मन को कृष्ण है हर ओर ये समझना पड़ता
इसमें जो गलता है, वो इच्छा होती है...आशा से जन्मी इच्छा
एक तरह से अहम सखा...
और बस ये process कई बार दर्द देता
लेकिन ये दर्द दैहिक होता है
और फिर समय के साथ दैविक होता
फिर समता से स्थिरता और स्थिरता से कृतज्ञता करुणा प्रेम का सफर तय होता
और ये भी तय है के अपने को दुखी होने से बचाने का shortcut नहीं है
ये तो आत्मशोधन आत्मविकास का विज्ञान है यहां
Crush होने का अहसास भी देता है यदा कदा
लेकिन बीज गलेगा तो ही तो वटवृक्ष बनेगा
और फिर ये प्रेम का बीज तो गुरुदेव मां का
वो जैसे चाहें इसे गलाएं यहां
अब देखो ये सोना भी मंगलकारी हो गया
ये काव्य स्पष्ट रूप से सबके काम आ सकता
Part 5: मन का भ्रम और दायित्व बोध
बाकी आयेगा या नहीं पढ़ने वाले की मनःस्थिति पर भी निर्भर करेगा
और देखा जाए तो ये काव्य भले ही इस देह से बहा
लेकिन जितने भी साथी आज यहां के चिंतन में है
उनका भी तो इसमें योगदान ही गया
उन्हें स्थूल से भले ही कुछ अहसास ही ना हुआ हो यहां
कान्हा बोला मतलब थोड़ा खुलकर समझा
हमको जोर से हंसी आ गई
मोहन तुम सब जानते हो
लेकिन तुमको काव्य में हर आयाम स्पष्ट रखना..
तुम ही तो लेखनी हो यहां
देखो मोहन
एक देह.. A
वो एक मनःस्थिति अपने साथियों से आइने के जैसे बताती हुई सो गई
उसमें सूक्ष्म की एक झलक थी
अब देह A देह उठी
A के मन में लहर उठी
अरे मेरे साथियों को तो सब पता था के A किस स्थिति में सोई
तो उन्हें क्या फिक्र नहीं हुई
उन्होंने उठाया क्यों नहीं
पूछ ही लेते सब सही है क्या.....
आदि इत्यादि
ये सब एक माइक्रोसेकंड में अंदर अंदर हुआ
मन ने भीतर भीतर आशा से जन्मा महल खड़ा कर लिया
जिसकी नींव में उन साथियों को रखा जिनका इससे कोई लेना देना ही नहीं यहां
क्योंकि उनकी अपनी अपनी मनःस्थिति और अपनी अपनी परिस्थिति
और सोई तो ये देह
तो इस कर्तव्य की Ownership किसकी बस इस देह की
अपने हर कर्म के लिए बस हम और बस हम और हमारी सोच जिम्मेदार है कान्हा
यही तो तुमने सिखाया सदा
Part 6: मिथ्या भ्रम से बाहर
फिर अगले कदम पर स्वयं के लिए तो ये मान लिया के इस देह से तो गुरुजी सो गए
और बाकी...उनको दोष दिया
उन्होंने क्यों ध्यान नहीं रखा
वहा.... ये तो उचित नहीं मोहना..
तो अपने मन के अंदर बने इस मिथ्या भ्रम से जन्मे माया के महल से हमें स्वयं ही बाहर आना होगा
और इस प्रक्रिया में साथियों के प्रति जब तक प्रेम और कृतज्ञता ना महसूस हो जाए
उनका सोचकर एक मुस्कान ना आ जाए
तब तक ये माया का आशा अपेक्षा से जन्मा महल कही तो सूक्ष्म में बचा हुआ
अब ये काव्य जन्मा तो उन सब साथियों के स्थूल सूक्ष्म कारण के व्यवहार ने सहयोग तो किया
और इस काव्य से लाभ तो अनेक का होगा
तो क्या ये सिद्ध नहीं हुआ
के सबने अपने हिस्से की भूमिका निभाई यहां
और सबकी हर भूमिका बस मेरा मोहन ही था और है यहां
एक कारण ये काव्य आना था
निश्चित और भी अनेक अनदेखे कारण होंगे
हमे नहीं पता महसूस करेंगे तो दिख जाएंगे
Part 7: हर घटना और पात्र कृष्ण है
अब A के साथी जब ये काव्य पढ़ेंगे तो उन्हें भी ये भाव जीना होगा...जियेंगे ही ये विश्वास है
के उनकी देह से जो हुआ वो कृष्ण ही था, गुरुदेव मां ही थे
जो ऐसा नहीं हुआ
तो उन्हें सुख दुख ही सकता...
बहुत बारीक है ये मोहना
कान्हा, गंभीर हो गया
बोला अब कौन क्या सोचेगा ये तो तू नहीं सोच सकती कृष्णप्रिया
हमने कहा निश्चित सही कहा मोहन
लेकिन इस पल जो प्रेम महसूस कर रहे है सब साथियों के लिए
क्या ये उन्हें महसूस नहीं होगा
इस काव्य की दिव्य ऊर्जा
से क्या ये स्पष्ट नहीं होगा के सब कुछ गुरुदेव मां यहां
सबका हर व्यवहार हर कर्म उनका अपना इष्ट है सदा
हम बस Ownership से बाहर आकर कर्तव्य कर्म करें
और विस्तृत सोचें जरा
और तुम्हे पता
ये जो आयाम यहां है
इससे भी विस्तृत आयाम होंगे मोहना...
लेकिन जिसने जो जिया
उस पल उसके लिए तुमने वही सोचा...
एक और आयाम तो ये भी है
के अभी सूक्ष्म से मन में बहुत ही नन्ही सी अनकही आशा जन्म लेती है
और फिर विलय होती है
हालांकि इस प्रक्रिया से ही ये तुम्हारी लेखनी होती है
लेकिन एक वो भी आयाम होगा
जहां ये आशा जन्म ही नहीं लेगी
तो इस लेखनी की खूबसूरती और कितनी होगी
इसको कोई सोच सकता नहीं
अकारण प्रेम की ओर पग धीरे धीरे रखा जाता है सखा
एक एक सीढ़ी चढ़ते जाना है
और संग संग गहराई में उतरते जाना है....
Part 8: श्रद्धा और विश्वास की ऊर्जा
कान्हा, मुस्कुराया
बोला मुझे भी मजबूर कर दे
कुछ इस तरह के सबका सब कर्म मुझे ही होना पड़े यहां
हमने हंसकर कहा
यही तो श्रद्धा और विश्वास की ऊर्जा है कान्हा
यही तो तुमने सिखाई सदा
यहां का श्रद्धा विश्वास अगर बस प्रेम से जन्मा है
छल कपट से मुक्त
भावनाओ की पवित्रता लिए है
गुरुदेव के Value Principle अनुसार है..सबके मंगल की भावना से है आदि इत्यादि
तो फिर तो ये श्रद्धा गिरधर को
पत्थर में प्रकट कर सकती है
फिर इंसान में क्यों नहीं सखा..
प्रयास की यात्रा सदा
और इंसान देह ने तो नहीं चुना
मानव जन्म का अर्थ ही है कार्मिक प्रेम के आधार पर close करना
और निष्काम कर्म ऊर्जा के आधार पर बहना यहां
तो यहां तो हर दिन कुछ ना कुछ घटित होगा
बस हर घटना का घट (भीतर) क्या प्रभाव हुआ और उससे जन्मी क्रिया प्रतिक्रिया ही नियति तय करेगी सदा
Part 9: दृष्टा भाव और प्रेम की परिणति
अब ये जीने का अभ्यास तो हो ही गया सखा
के हर घटना भी कृष्ण है
और घटना का हर पात्र भी कृष्ण लीला यहां
इस देह का हर कर्म भी गुरुदेव मां सदा
घट के भीतर की हर क्रिया प्रतिक्रिया को ध्यान से देखो दृष्टा की तरह
क्योंकि तुम वो हो नहीं ये तय यहां
और इस क्रिया प्रतिक्रिया में दैहिक और दैविक का अंतर करो
दैहिक है तो दैविक की तरफ ले जाने का अभ्यास शरणागति से हो...
दैविक है तो बहने का अभ्यास हो
और फिर ये दैहिक दैविक भी तुम नहीं हो
पर कुछ ना होकर भी सब तुम ही हो
अंततः अंतरंग में बस प्रेम का एक रंग हो
और फिर भी स्थिरता समता मुस्कान हो
क्योंकि ये प्रेम का रंग तुम नहीं हो..
ये महसूस करो के तुम स्वयं प्रेम ही हो
ये एक अन्नत प्रकिया सखा
इस पल भी पूर्ण है
और फिर भी हर पल विस्तार लेती यहां
और ये सब एक पल में नहीं होगा
किस पल होगा किसी को नहीं पता
इसलिए ये वाला एक पल जियो ज़रा
पूरी निष्ठा ईमानदारी से सदा
और इस पल को भी जीना नहीं
इस पल में बहना सदा
सच्ची हर सुख दुख दर्द का अहसास स्वयं बह जाएगा
क्योंकि जिस प्रेम नदी में बह रहे है वो गुरु यहां
प्रेम का चिंतन मनन
प्रेम पर फोकस सब सहज करता यहां
Part 10: आत्मज्ञान और कृष्ण से संवाद
कान्हा हंसने लगा...
बोला अब अंतिम प्रश्न पूछ लूं कृष्ण प्रिया
हमने हंसकर कहा
जी सखा
हम तो बह रहे है
जानते है प्रश्न और उत्तर दोनों आप ही है
और ये जो जानता है
ये भी एक अंश में तुम ही हो यहां
नहीं तो लीला से काव्य कैसे आयेगा
तो पूछो क्या पूछना..
कान्हा बोला
A को एक आशा हुई भीतर के महल में साथियों के प्रति
A Self Analysis से इस महल से बाहर आ गया
अब आगे A का इन साथियों के प्रति व्यवहार क्या होगा
हमने हंसकर कहा जो बस let Go हुआ होगा मतलब अहम का सूक्ष्म कण बचा होगा
तो A आगे से इन साथियों से कोई आशा नहीं करने का संकल्प लेगा..सब मुझे ही सीखना है आदि इत्यादि कहेगा और ...आत्मज्ञान में स्थित होने लगेगा...ये संसार तो ऐसा ही यहां....
लेकिन A रूपी बीज गल गया होगा तो उसे ये सब याद ही नहीं रहेगा वो तो बस बहेगा ना बीते कल का चिंतन ना आने वाले पल का भय ये वाला एक पल बस...और इस पल तो बस हर ओर कृष्ण रंग है
जो सच्ची ये महसूस हुआ
इससे पूरा पूरा जिया
के सब साथियों के भीतर से गुरु ने काम किया तो कृतज्ञता और प्रेम गहराएगा
और मन...बस अमन होकर बहेगा
ये साथी भी A रूप देह के साथ है... परमानेंट तो देह A भी नहीं यहां....
तो घट के भीतर घटित हुआ कैसे परमानेंट होगा सखा
इसलिए प्रेम ही प्रेम बस हर पल हर किसी के लिए होगा
और बाकी आयाम इसके कितने किसे पता सखा
तुम जितना प्रकट करोगे इतना ही पता चलेगा...
ये सब लीला तुम ही तो यहां
Part 11: काव्य का ब्रह्मांडीय उद्देश्य
कान्हा हंस दिया
प्रेम से हृदय पर हाथ रखा
बोला मै संग हूं सदा..
हमने कहा सबके ना सखा..
कान्हा हंसकर बोला जी...कृष्णप्रिया
अब हमने कहा एक प्रश्न हम भी पूछ ले क्या मोहना...
कान्हा हंसा
बोला हां जब प्रश्न उत्तर दोनों कृष्ण ही है
तो अंतर क्या किसने किससे क्या पूछा
हमने कहा ये बताओ ये इतनी लंबी राम कहानी किसके लिए लिखी है यहां...
कान्हा हंसकर बोला...अपनी कृष्णप्रिया के लिए
उसकी Self healing के लिए
हमने कहा वो तो ध्यान मंत्र नाम जप से भी संभव थी तो काव्य का स्वरूप क्यों सखा
उत्तर केशव का -
कान्हा बोला...क्योंकि अब शब्द स्वरूप से ये ब्रह्मांड में भी गया
इसकी ऊर्जा जीवंत रहेगी सदा
जब जो पढ़ेगा
उसे उसके हिस्से का समाधान मिलने की संभावना है इसमें कृष्ण प्रिया
और कब किसे कहां से क्या समाधान मिल जाए कौन जान सकता यहां
बस ये मान ले एक पल है बह गया अनंत में
और अनंत में जो बह गया और अनंत तक अनंत के काम आ सकता यहां.....
स्थूल सूक्ष्म कारण जाने कहां कहां है इसकी ऊर्जा
बस ये समझ ले के कान्हा सब अकारण करता
लेकिन जो करता वो बहुतों को अकारण प्रेम से जोड़ सकता
ये काव्य भी अकारण प्रेम से जोड़ने का एक सेतु है कृष्णप्रिया
और इसने अपना काम प्रकट होने के साथ ही कर दिया
तू बस मस्त Blog पर post करके अपना कर्म कर दे..
तेरे लिए तो तेरे कान्हा जीवंत हो गया ना
हमने हंस कर कहा 1000 प्रतिशत जीवंत है सखा
और इससे बड़ा आनंद कहां
और एक और बात कहें
अब सबको समझ आयेगा
एक ये देह तीन घंटे दिन में भी सो सकती है🤣🤣
ये सबसे साझा करने में भी अहम गलेगा
कान्हा जोर से हंसने लगा..
और इस बीच यहां की गहराई से हीलिंग भी हो गई
ये काव्य बहने में 75 मिनट लगें है...ये मात्र काव्य नहीं
मेरे कृष्ण का अहसास है
चेतना की जागृति है यहां
राधे राधे शारदे जगज्जननी जगदंबा
9:02 PM
14 Jan 2026
4. आध्यात्मिक चिंतन बिंदु
- हमारे भीतर उठने वाली अपेक्षाएँ और आशाएँ वास्तव में मन द्वारा रचित एक 'माया का महल' हैं। 'Self Analysis' इस महल से बाहर आने की सबसे सटीक प्रक्रिया है।
- जब हम गहराई से यह स्वीकार कर लेते हैं कि हर परिस्थिति और व्यवहार के पीछे ईश्वर या गुरु कार्यरत हैं, तो सही-गलत के जजमेंट छूट जाते हैं और सुख-दुख समता में बदल जाते हैं।
- दूसरों को दोष देने या उनसे अपेक्षा रखने की आदत 'अहम' की देन है। जब तक यह शून्य नहीं होती, तब तक सच्ची शरणागति घटित नहीं होती।
- आत्म-विकास का कोई शॉर्टकट नहीं होता। 'अहम' रुपी बीज को दर्द की भट्टी में गलना ही पड़ता है, तभी उससे अकारण प्रेम का वटवृक्ष जन्म लेता है।
- संसार की हर घटना केवल एक 'कृष्ण-लीला' है। दृष्टा भाव से इसे देखने पर हम दैहिक प्रतिक्रियाओं से ऊपर उठकर दैविक स्थिरता प्राप्त कर लेते हैं।
- सच्ची स्थिरता तब आती है जब व्यक्ति केवल 'इस पल' में बहता है—न बीते कल का कोई चिंतन और न आने वाले पल का कोई भय।
5. समापन
आत्मशोधन (Self Analysis) की यह यात्रा केवल शब्दों का ताना-बाना नहीं है, बल्कि उस अनंत चेतना में बह जाने का मार्ग है, जहाँ सारे सवाल और जवाब स्वयं ईश्वर बन जाते हैं। यह काव्य इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जब हम अपने 'अहम' और अपेक्षाओं को गलाने के लिए तैयार होते हैं, तो स्वयं कृष्ण हमारा हाथ थाम लेते हैं।
यह रचना ब्रह्मांडीय ऊर्जा का वह हिस्सा है जो 'अकारण प्रेम' से जुड़ने का एक सेतु बन चुकी है। यदि आप इसे मात्र पढ़ेंगे नहीं, बल्कि महसूस करेंगे, तो संभव है आपके भीतर भी शिकायतों के महल ढहने लगें और एक असीम शांति, समता और 'कृष्ण-अहसास' जन्म ले।
6. चिंतन बिन्दु
- "हर घटना भी कृष्ण है, और घटना का हर पात्र भी कृष्ण लीला।"
- "अपने हर कर्म के लिए बस हम और हमारी सोच जिम्मेदार है..."
- "बीज गलेगा तो ही तो वटवृक्ष बनेगा..."
- "ये दर्द दैहिक होता है, और फिर समय के साथ दैविक होता है।"
- "जब प्रश्न और उत्तर दोनों कृष्ण ही हैं, तो अंतर क्या किसने किससे क्या पूछा।"
- "प्रेम का बीज तो गुरुदेव माँ का... वो जैसे चाहें इसे गलाएं।"

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें