शनिवार, 20 सितंबर 2025

मुस्कान बाँटने का साधन: सूक्ष्म प्रेम से आत्मिक मुस्कान जगाने की साधना

जब मुस्कान न आए… तब भी प्रेम से प्रयास करते रहना ही सच्ची साधना है


भूमिका (Bhoomika)

कभी-कभी जीवन में हम चाहते हैं कि कोई मुस्कुराए… लेकिन हमारे सभी प्रयास असफल हो जाते हैं। ऐसे में मन हार मानने को कहता है।
यह काव्य उसी क्षण की साधना है—जहां प्रयास परिणाम से बड़ा हो जाता है, और प्रेम बिना अपेक्षा के बहता है।
यह हमें सिखाता है कि सूक्ष्म भाव, प्रार्थना और इष्ट से जुड़कर हम न केवल दूसरों के लिए, बल्कि स्वयं के लिए भी एक आत्मिक मुस्कान जागृत कर सकते हैं।


काव्य

अगर आपका मन चाहे कि कोई मुस्कुराए —

लेकिन आपके सारे जतन हार जाएं —
तब भी पग पीछे न ले जाएं...
बस प्रयास करते जाएं...

किसी की मुस्कुराहटों पर हो निसार —
जीना इसी का नाम है...
बस ये गाएं और दोहराएं...


सूक्ष्म की शक्ति और प्रभाव सदा अधिक है...

तो बस नेत्र बंद करें —
या चलते-फिरते करें...

देखें —
जिसे भी आप मुस्कुराते हुए देखना चाहते हैं —
वो अपने इष्ट के चरणों में बैठा है...

और गुरुदेव-मां उसके संग ढेर सारी बातें कर रहे हैं...
और उसका हर दुख हर रहे हैं...

क्योंकि दुख के कारण ही तो मुस्कान नहीं आती...
जब दुख रहेगा ही नहीं —
तो मुस्कान स्वतः खिल जाएगी...


और ये मुस्कुराहट आत्मिक प्रगति का प्रतीक होगी —
क्योंकि आपके चाहने में कोई आशा-अपेक्षा नहीं थी...

गुरुदेव-मां या इष्ट ने अपनी ऊर्जा से
सामने वाली आत्मा की हर बाधा हर ली...


मुस्कान बहुत ज़रूरी है...

ये प्रयास आप अपने लिए भी कर सकते हैं —
और एक अकारण आत्मिक मुस्कान की ओर बढ़ सकते हैं...

ये काव्य-भावना हर उस व्यक्ति के लिए है —
जिसे इस पल हम मुस्कुराते हुए देखने की भावना रखते हैं...


हम तो बस मुस्कान बाँटने के लिए ही जन्मे हैं...

ये धारणा प्रेम की है — आप इसमें प्रेम ही देखिए...
क्योंकि गुरुदेव ने कहा है —
“जो बाँटोगे, वो बढ़ेगा सदा...”

तो मुस्कान बाँटने से हमारी मुस्कान भी बढ़ती जाती है...

देखिए... ये पिक भी हमारी मुस्कान दिखाती है...

लेकिन इस संसार में मोहन की ही एक मुस्कान ऐसी है —
जो सबका दुख हरती जाती है...

इसलिए मुस्कान अगर इष्ट से होकर आती है —
तो सदा रहती है...

लेकिन किसी दैहिक ऊर्जा से आए —
तो देह के साथ बह जाती है...

तो चलिए —
आत्मिक मुस्कान की ओर एक कदम रखें...

गुरु संग हैं — हम बस चलें...

अगर आप मुस्कुराए तो जरूर बताएं...
नहीं मुस्कुराए तो कोई बात नहीं...

हम प्रयास करते जाएंगे...
कभी तो कामयाब हो ही जाएंगे...

और इस प्रयास की मुस्कान का आनंद —
हम कैसे ही समझा पाएंगे...


🕘 9:12 AM
📅 20 September 2025


संक्षिप्त सारांश

यह काव्य सिखाता है कि सच्चा प्रेम परिणाम पर निर्भर नहीं होता। जब हम बिना अपेक्षा के किसी की मुस्कान के लिए प्रयास करते हैं, तो सूक्ष्म स्तर पर ऊर्जा काम करती है और अंततः आत्मिक शांति व आनंद को जन्म देती है।


आध्यात्मिक चिंतन बिंदु

• सूक्ष्म भाव और प्रार्थना का प्रभाव स्थूल प्रयासों से अधिक होता है
• बिना अपेक्षा के किया गया प्रेम ही शुद्ध प्रेम है
• दूसरों के लिए की गई सच्ची कामना, स्वयं को भी रूपांतरित करती है
• इष्ट से जुड़कर ही स्थायी आनंद और मुस्कान संभव है
• “जो बाँटोगे, वही बढ़ेगा”—यह एक आध्यात्मिक नियम है


समापन

मुस्कान केवल चेहरे की अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि आत्मा की अवस्था है।
जब हम किसी की मुस्कान के लिए सच्चे मन से प्रयास करते हैं, तो हम स्वयं उस आनंद के माध्यम बन जाते हैं।
बस चलते रहिए… प्रेम से, बिना रुके… क्योंकि वही सच्ची साधना है।


"अगर वो मुस्कुराए नहीं… तब भी क्या आप प्रेम से प्रयास करते रहेंगे?"

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृष्ण-संवाद: क्या है चिंतन का वास्तविक स्वरूप?

चिंतन का विज्ञान: देह के पार कृष्ण का अहसास चित्त और चिंतन: आत्मनिर्माण और चरित्र का मूल कर्म से परे चिंतन: जब गुरु और इष्ट ही बन जाएं हम...