बुधवार, 11 मार्च 2026

राधा नाम की ऊर्जा — हृदय, इंद्रियों और अस्तित्व में बहती प्रेम चेतना का काव्य

जब हृदय की धड़कन राधा-राधा गाने लगे — नाम, प्रेम और चेतना का दिव्य अनुभव


भूमिका 

कभी-कभी साधना का अनुभव शब्दों से परे होता है, परंतु वही अनुभव काव्य बनकर बहने लगता है। यह काव्य उस स्थिति का चित्रण है जब साधक का हृदय, इंद्रियाँ और चेतना सब राधा नाम की ऊर्जा से भरने लगते हैं। यहाँ नाम केवल जप नहीं, बल्कि सम्पूर्ण अस्तित्व में प्रवाहित होती दिव्य प्रेम-चेतना का अनुभव बन जाता है।


काव्य

हृदय धड़कन गहरी होती जा रही है
ना जाने क्या कहना चाहा रही है

लेकिन बस श्रीजी ही श्रीजी
नज़र हर ओर आ रही है

श्रीजी ही अहसास होती जा रही है

नाम की ऊर्जा स्वतः बहती जा रही है

कहाँ से कहाँ —
इसका भी हिसाब-किताब मेरी श्रीजी रखती जा रही है

यहाँ तो हर भाव ऊर्जा से
बस धड़कन राधा राधा गा रही है

ये धड़कन...
अपने आप वाणी बनती जा रही है

और वाणी से राधा नाम की आवाज़ आ रही है

फिर कानों को सुनाई आ रही है
और रोमांच देती जा रही है

त्वचा रूप इंद्री से
ये नाम की ऊर्जा

समस्त शरीर के समस्त चक्र कोशों से होती हुई

अस्तित्व की हर पहचान से होती हुई

एक नस, नाड़ी, धमनी से होती हुई

देह के होने के हर अहसास से होती हुई

पुनः हृदय स्थान पर जा रही है

वहाँ मेरी श्रीजी मुस्करा रही है

और कृष्ण के आनंद के लिए
राधा राधा गा रही है.....

कृष्ण के आनंद अर्थात
प्रेम से प्रेम के लिए

प्रेम को जिसमें आनंद मिले

उस नाम को गुनगुना रही है

वही नाम की धुन
पुनः मुख से निकलती जा रही है

समस्त ब्रह्मांड से कृष्ण प्रेम को समेट कर

पंचतत्व से होते हुए

पुनः देह रूपी घट के भीतर
समा रही है

हर कर्मेंद्रिय राधा होती जा रही

राधा होकर राधा राधा गा रही

हर ज्ञान इंद्री श्रीजी में विलय होती जा रही है

और इसलिए हर ओर श्री नज़र आ रही है

उनकी ऊर्जा से ये संतान बस डूबी जा रही है

उनके प्रेम से निहाल हुई जा रही है

और माँ माँ माँ की आवाज़
माँ की गोदी में बैठकर
अहसास में आ रही है

माँ बस गले लगा रही है

माँ बस अपने आँचल में छुपा रही है

माँ बस प्रेम से प्रेम देती जा रही है

माँ बस प्रेम से
मानो राधा राधा गाना सिखा रही है...

माँ बस माँ होने का अहसास बता रही है

माँ... माँ... और बस माँ

माँ की याद आ रही है

और माँ ही याद बनकर
बहती जा रही है

राधा राधा राधा की ऊर्जा

मानो राधा राधा बनकर ही लौटकर आ रही है

इस पल की हृदय गति बस राधा राधा राधा

गुनगुना रही है

10।37 AM
12 March 2026


संक्षिप्त सारांश

यह काव्य उस आध्यात्मिक अनुभव का चित्रण है जहाँ साधक का सम्पूर्ण अस्तित्व राधा नाम की ऊर्जा से भर जाता है। हृदय की धड़कन, इंद्रियाँ, चेतना और प्राण सब उसी नाम की धुन में बहने लगते हैं। अंततः यह अनुभव माँ की गोद जैसे प्रेम और संरक्षण में विलीन हो जाता है, जहाँ केवल प्रेम, शरण और दिव्य आनंद शेष रह जाता है।


आध्यात्मिक चिंतन बिंदु

• नाम जप केवल शब्द नहीं, बल्कि चेतना में प्रवाहित होने वाली ऊर्जा बन सकता है।

• जब भक्ति गहरी होती है तो शरीर, मन और आत्मा सब एक ही नाम की धुन में जुड़ने लगते हैं।

• राधा नाम प्रेम का सर्वोच्च प्रतीक है, जो कृष्ण आनंद का माध्यम बनता है।

• साधक के लिए ईश्वर का प्रेम कई बार माँ की गोद जैसा सुरक्षा और स्नेह देता है।

• सच्ची भक्ति अंततः व्यक्ति को प्रेम-चेतना में विलीन कर देती है।


समापन

जब नाम हृदय की धड़कन बन जाता है, तब साधना प्रयास नहीं रहती—वह स्वाभाविक प्रवाह बन जाती है। राधा नाम की वही दिव्य धारा अंततः साधक को प्रेम, शरण और आनंद के अनुभव में डुबो देती है। यही भक्ति का वास्तविक सौंदर्य है।

राधे राधे शारदे जगतजननी जगदंबा 🌸





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कृष्ण-संवाद: क्या है चिंतन का वास्तविक स्वरूप?

चिंतन का विज्ञान: देह के पार कृष्ण का अहसास चित्त और चिंतन: आत्मनिर्माण और चरित्र का मूल कर्म से परे चिंतन: जब गुरु और इष्ट ही बन जाएं हम...