मंगलवार, 5 मई 2026

गुरुदेव का वीरभद्र जाग उठा — चेतना, प्रेम और युगनिर्माण का आह्वान

जब प्रेम का आयाम खुलता है — गुरुदेव-माँ की ऊर्जा का वैश्विक विस्तार


भूमिका (Bhoomika)



यह काव्य उस अवस्था का वर्णन है, जहाँ साधक के भीतर अचानक प्रेम का एक नया आयाम प्रकट होता है।
यह प्रेम व्यक्तिगत नहीं रहता, बल्कि समष्टि में विस्तार लेने लगता है।
गुरुदेव और माँ की ऊर्जा का अनुभव इतना प्रबल हो जाता है कि देह भी उसे धारण करने में असमर्थ प्रतीत होती है।
यह काव्य एक आह्वान भी है — जागृति, शरणागति और युगनिर्माण की दिशा में।


काव्य (Kavya)

दिल जाने कौन से लोक में है आज यहां
जाने कौन सा आयाम प्रेम का प्रकट भीतर हो गया
ऐसे भर-भर कर प्रेम छलक रहा
मानो बस प्रेम विस्तार इसी पल सारे संसार में होकर रहेगा
कैसे, नहीं पता
लेकिन हो रहा है, ये पता
दिल ऐसे लुप-लुप कर रहा
और ऊर्जा ऐसे कि AC में भी पसीना निकल रहा
और है बस गुरुदेव माँ की प्रेम ऊर्जा
और उनके प्रेम का विस्तार यहां

अपने जिगर को थाम कर बैठो
क्योंकि अब गुरुदेव माँ विस्तार ले रहे हैं अनंत गुना
समस्त विश्व में अब उनके प्रेम का विस्तार हो रहा
हर किसी के भीतर प्रवेश कर रही वंदनीय माँ
क्योंकि ये समय है सबकी जागृति का
और महाकाल का संकल्प है
जागृत आत्माओं को जगाना यहां

उनका एक वीरभद्र इसी कार्य में लगा हुआ
और वो आपके आस-पास ही है
बस आपको महसूस नहीं हुआ
पर इस पल आपको पता चल गया
क्योंकि आपने ये काव्य पढ़ लिया
और पता चला तो आपने वीरभद्र का चिंतन कर लिया
और जिसका चिंतन करेंगे, उसके जैसे बनेंगे

बस तो अब ये गुरुदेव का वीरभद्र स्वरूप अपना काम कर लेगा
आप बस शरणागत हो जाओ
तो सब सहज होगा
नहीं तो भी नियति तो तय है सदा

आपका जन्म पूर्व चुनाव
है युगनिर्माण का
और इसलिए युगनिर्माण के लिए जो भी आवश्यक है
वो परिवर्तन आपके भीतर तय है यहां

आज के लिए बस इतना
फिर कभी मिलेंगे अगले पत्र के साथ, ये तय रहा
राधे राधे शारदे जगज्जननी जगदंबा

11।27 PM
2 May 2026


संक्षिप्त सारांश

यह काव्य एक गहन आध्यात्मिक अनुभव को दर्शाता है, जहाँ साधक के भीतर प्रेम की ऊर्जा तीव्र रूप से प्रकट होती है।
यह प्रेम व्यक्तिगत नहीं रहकर समस्त विश्व में फैलने का भाव रखता है।
गुरुदेव और माँ की शक्ति जागृति और युगनिर्माण के कार्य में सक्रिय है।
साथ ही यह संदेश भी है कि शरणागति से यह प्रक्रिया सहज हो जाती है, अन्यथा नियति अपना कार्य स्वयं करती है।


आध्यात्मिक चिंतन बिंदु

  • प्रेम का वास्तविक स्वरूप व्यक्तिगत नहीं, समष्टि में विस्तार लेने वाला होता है

  • आध्यात्मिक ऊर्जा जब जागती है, तो देह भी उसे तीव्रता से अनुभव करती है

  • गुरु की कृपा से जागृति का कार्य सूक्ष्म स्तर पर निरंतर चल रहा है

  • जिसका चिंतन करते हैं, उसी के स्वरूप में ढलने लगते हैं

  • शरणागति इस यात्रा को सहज बनाती है, विरोध उसे कठिन करता है

  • अंतिम रूप से नियति और दैवीय संकल्प ही कार्य को पूर्ण करते हैं


समापन

यह काव्य केवल एक अनुभव नहीं, बल्कि एक चेतावनी और आमंत्रण दोनों है।
प्रेम की यह ऊर्जा केवल महसूस करने के लिए नहीं, बल्कि उसमें समर्पित होने के लिए है।
गुरुदेव का कार्य चल रहा है — हम चाहें या न चाहें।
लेकिन जो शरण में आ जाता है, उसके लिए यह यात्रा आनंदमय हो जाती है।


“जब गुरु का प्रेम जागता है — तो व्यक्ति नहीं, पूरा विश्व बदलने लगता है।”

2 टिप्‍पणियां:

  1. अतिसुंदर, सामयिक, भावसंवेदनाओं से युक्त भावाभिव्यक्ति से अन्तःस्तल में पवित्रता और आत्मीयता का विस्तार हुआ।
    सादर धन्यवाद नमन आभार 🙏
    उपरोक्त पोस्ट से अंतःकरण में
    #निःसृत भाव –

    #गुरुदेव का कार्य चल रहा है,
    #हम चाहें या न चाहें !

    सूर्य ऊर्जा -प्रकाश देता रहेगा,
    गंगा पवित्रता प्रदान करती रहेगी,
    चंद्रमा शीतलता प्रदान करता ही रहेगा।

    उपर्युक्त महानताओं से प्रेरित हो, हम भी
    अपनी #ग्रहणशीलता में अभिवृद्धि लाएं
    और #सद्चितन से युक्त हो #सद्कर्मों में संलिप्त हों जाएँ।
    #लक्ष्य - निर्मल मन और सभ्य समाज
    की स्थापना हेतु आत्मचिंतन -आत्मशोधन - आत्मपरिष्कार।
    #प्रक्रिया - सूर्य ध्यान, प्राणायाम सहित
    गायत्री मंत्र जप और स्वाध्याय।

    #अंतःकरण की प्रेरणा और प्राप्त ऊर्जा का सदुपयोग #ज्ञानयज्ञ में करने हेतु नित्य विद्यालयों फैकेल्टी- स्टूडेंट्स तथा अस्पतालों में
    संस्कारवान पीढ़ी के सृजन का संदेश आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मध्य युगऋषि के दूत की भांति श्रीराम का संदेश सुलभ करने का प्रयास करते रहें।
    🙏

    जवाब देंहटाएं
  2. जय महाकाल _ राधा राधा राधा _गुरुदेव माँ का आशीर्वाद प्रेम सदा आपके साथ बना रहें

    जवाब देंहटाएं

कृष्ण-संवाद: क्या है चिंतन का वास्तविक स्वरूप?

चिंतन का विज्ञान: देह के पार कृष्ण का अहसास चित्त और चिंतन: आत्मनिर्माण और चरित्र का मूल कर्म से परे चिंतन: जब गुरु और इष्ट ही बन जाएं हम...